अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सभी मानकों को पूरा कर रहा दरभंगा एयरपोर्ट-डॉ.गोपाल ठाकुर,दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में नए टर्मिनल भवन में तेजी लाने का सांसद ने दिया निर्देश

By Gaurav Kabir

Published on: May 20, 2026

दरभंगा: दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष स्थानीय सांसद डॉ.गोपाल जी ठाकुर की अध्यक्षता में निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन के प्रोजेक्ट कार्यालय कक्ष में आज सम्पन्न हुई। बैठक में केवटी के माननीय

दरभंगा: दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष स्थानीय सांसद डॉ.गोपाल जी ठाकुर की अध्यक्षता में निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन के प्रोजेक्ट कार्यालय कक्ष में आज सम्पन्न हुई। बैठक में केवटी के माननीय विधायक डॉ.मुरारी मोहन झा, दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार, एयरपोर्ट के डायरेक्टर डॉ.दिलीप कुमार सहित सलाहकार समिति के सदस्यों सहित अन्य सभी प्रशासनिक अधिकारी, निर्माणाधीन परियोजनाओं के एजेंसी के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य उपस्थित हुए।

बैठक में एयरपोर्ट सलाहकार समिति की पिछले दिनों 3 सितम्बर 2025 को की गई बैठक में लिए गए प्रस्तावों की सम्पुष्टि की समीक्षा की गई तथा अनुपालन पर चर्चा की गई।बैठक में सदस्यों ने दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए स्थाई रूप से सीआईएसएफ की तैनाती के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू के प्रति आभार प्रकट करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की गयी तथा सदस्यों ने इसमें अध्यक्ष डॉ.ठाकुर की महती भूमिका की सराहना की गई।

पिछले बैठक में लिए गए प्रस्तावों के क्रियान्वयन की जानकारी मांगते हुए अध्यक्ष डॉ.गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि लगभग सात महीने के बाद आयोजित इस बैठक में कई मुद्दों पर प्रगति संतोषप्रद है तथा अध्यक्ष ने 912 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन इस परियोजना के शिलापट लगाने का निर्देश दिया।

अध्यक्ष ने बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के द्वारा दरभंगा एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में दरभंगा एयरपोर्ट के नामकरण के लिए कवि कोकिल विद्यापति के नाम पर किए जाने के आश्वासन के लिए माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इसके लिए बिहार विधानसभा के दोनों सदनों से प्रस्ताव पहले भेजा जा चुका है तथा इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय को बैठक में लिए गए प्रस्तावों से अवगत कराने का निर्देश दिया।

बैठक में अध्यक्ष ने इस एयरपोर्ट से चालीस लाख से ऊपर यात्रियों को हवाई यात्रा करने को गर्व का विषय बताते हुए कहा कि आने वाले समय में यह एयरपोर्ट देश के चुनिंदा हवाई अड्डे के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के सभी मानकों को पूरा कर रहा है।

उन्होंने दरभंगा एयरपोर्ट पर कैट -2 लाइट का शुभारम्भ करने के लिए सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के का निर्देश दिया। बैठक में सदस्यों के द्वारा दिल्ली दिल्ली मोड से एयरपोर्ट के गेट तक सुरक्षा ,पैदल यात्री के लिए दोनों तरफ रोड, एयरपोर्ट के बाहर पेयजल तथा शौचालय,कचरा प्रबंधन आदि की व्यवस्था तथा पार्किंग का मुद्दा उठाए जाने पर अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को इसके निदान के यथाशीघ्र पहल करने का निर्देश दिया।

बैठक में अध्यक्ष ने एयरपोर्ट के भीतर मखान का काउंटर, मिथिला पेटिंग ,मिथिला आर्ट कल्चर के साथ मिथिला टूरिज्म की सारी जानकारियों को प्रदर्शनी की व्यवस्था करने का निर्देश देते हुए कहा कि इसके माध्यम से एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिथिला की सारी जानकारी एक जगह उपलब्ध हो जिसके लिए चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाय।

बैठक में नए टर्मिनल भवन निर्माण कार्यों की जानकारी मांगे जाने पर संबंधित एजेंसी के अधिकारयों ने अध्यक्ष को बताया कि 912 करोड़ की लागत से निर्माण कार्यों को तेजी से किया जा रहा है तथा इसे 2026 तक हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य है जबकि डायरेक्टर डॉ दिलीप कुमार ने नए टर्मिनल भवन को नवम्बर तक उद्घाटन कराए जाने का लक्ष्य बताया।

अध्यक्ष ने डायरेक्टर तथा उड़ान कम्पनियों से दरभंगा से अयोध्या,दरभंगा से रांची,दरभंगा से चेन्नई ,अहमदाबाद जैसे प्रमुख अन्य शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू किए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट नेपाल तथा पूर्वोत्तर के राज्यों का केंद्र बिंदु है इसलिए देश के सभी प्रमुख शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू करने के लिए पहल शुरू किया जाय। अध्यक्ष ने एयरपोर्ट परिसर में जीवन रक्षक एंबुलेंस, पैरामेडिकल स्टाफ की स्थाई तैनाती तथा स्थाई थाना की प्रक्रिया तक पुलिस चौकी के लिए जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन को तत्काल निर्देश दिया।

अध्यक्ष ने निर्माणाधीन 7 एप्रन के निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया तथा नए टर्मिनल भवन से फोर लेन कनेक्टिविटी के लिए विभाग द्वारा 22 करोड़ रुपए के डीपीआर के प्रस्ताव पर बैठक में प्रसन्नता व्यक्त की। बैठक में सीआईएसएफ के अधिकारियों तथा कर्मियों के लिए एक सौ एकड़ जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव पारित किया।बैठक में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाए जाने के लिए सभी औपचारिकताओं को पूरा किए जाने का निर्देश देते हुए अध्यक्ष ने कहा कि कार्गो,ई वाहन आदि की व्यवस्था के लिए निर्देश दिया। बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ.धर्मशिला गुप्ता ने एयरपोर्ट परिसर में मिथिला आर्ट कल्चर की व्यवस्था करने का प्रस्ताव दिया जबकि माननीय विधायक डॉ.मुरारी मोहन झा ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पेट्रोलिंग व्यवस्था नियमित करने का प्रस्ताव दिया, जबकि पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने एयरपोर्ट पर कैंटीन में एमआरपी दर पर उपलब्ध कराने की मांग रखी।

बैठक में जिलाधिकारी कौशल कुमार, वायुसेना से सचिन चंद्र कांत सीआईएसएफ से दुर्गा प्रसाद, यातायात डीएसपी सदस्य संजीव साह तनवीर हसन अशोक अमर मनीष मिश्रा गोपाल चौधरी प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजा रेड्डी भी शर्मा अभिनव कुमार,अभय रंजन, रवि शुक्ला, सुशांत कुमार राजकिशोर सहित अन्य सभी सलाहकार समिति के सदस्यों सभी अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने अपनी सहभागिता प्रदान की।बैठक में सभी सदस्यों ने दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे बनाने के प्रति अपना संकल्प व्यक्त किया।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.