रोजगार चाहने वालों की अच्छी खबर,22 मई को एक दिवसीय मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

By Gaurav Kabir

Published on: May 20, 2026

रोजगार चाहने वालों की अच्छी खबर,22 मई को एक दिवसीय मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन दरभंगा :- प्राचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा द्वारा बताया गया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (Govt. ITI), रामनगर,

रोजगार चाहने वालों की अच्छी खबर,22 मई को एक दिवसीय मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

दरभंगा :- प्राचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा द्वारा बताया गया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (Govt. ITI), रामनगर, दरभंगा में आगामी 22 मई 2026 को एक दिवसीय मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।

इस ड्राइव में देश की प्रतिष्ठित कंपनी ‘अडानी ग्रुप’ (स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट) युवाओं की सीधी भर्ती के लिए शामिल हो रही है। यह भर्ती ‘स्मार्ट मीटर सर्वेयर’ के पदों के लिए होगी, जिसके तहत चयनित उम्मीदवारों को समस्तीपुर,छपरा और सीवान जिलों में कार्य करना होगा।

शैक्षणिक योग्यताः-

न्यूनतम 10वीं या 12वीं पास,वेतन: 15,000 रूपये प्रति माह (नियत)।

अन्य योग्यताः-एंड्रॉयड मोबाइल का ज्ञान और फील्ड वर्क की इच्छा।

यह पूर्णतः एक फील्ड जॉब है जिसमें घर-घर जाकर सर्वे करना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 22 मई को सुबह अपने मूल दस्तावेजों, बायोडाटा और आधार कार्ड के साथ संस्थान परिसर में उपस्थित हों।

इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी हेतु राजकीय आईटीआई दरभंगा के कार्यालय से संपर्क करें।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.