गेहूं उपार्जन 2026-27 :जिले में 3 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीदी

By Gaurav Kabir

Published on: May 21, 2026

सिवनी: सिवनी जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत गेहूं उपार्जन कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। 20 मई 2026 की स्थिति में जिले में कुल 3 लाख 637 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन

सिवनी: सिवनी जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत गेहूं उपार्जन कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। 20 मई 2026 की स्थिति में जिले में कुल 3 लाख 637 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है।

इस वर्ष 54 हजार 96 किसानों ने पंजीयन कराया है तथा जिले में 78 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जा रही है। अब तक 44 हजार 281 स्लॉट किसानों द्वारा बुक किए गए, जिनमें से 35 हजार 498 किसानों ने गेहूं विक्रय किया है।

कुल उपार्जित मात्रा में से 2 लाख 90 हजार 526 मीट्रिक टन गेहूं रेडी-टू-ट्रांसपोर्ट किया जा चुका है, जबकि 2 लाख 62 हजार 107 मीट्रिक टन गेहूं का परिवहन पूर्ण हो गया है। इसी प्रकार 2 लाख 53 हजार 591 मीट्रिक टन गेहूं की स्वीकृति प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

उपार्जित गेहूं की कुल राशि 777.15 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। किसानों को भुगतान के लिए 2976 ईपीओ जनरेट किए गए, जिनमें से 2871 ईपीओ साइन हो चुके हैं। अब तक 471.83 करोड़ रुपये का सफल भुगतान किसानों के खातों में किया जा चुका है।

जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन, परिवहन, भंडारण एवं भुगतान संबंधी समस्त व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग कर समयसीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #seoni

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.