IPL में ‘बेमिसाल बिहार’ की भी हो टीम: देश के बड़े उद्योगपति ने उठाई मांग, ईशान और वैभव का किया जिक्र

By Gaurav Kabir

Published on: 3 घंटे पहले

​खेल डेस्क (Sports Desk) | इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) जैसी टीमों के

​क्या IPL में अब बिहार की भी एक टीम होगी? देश के बड़े उद्योगपति वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने CSK, MI और KKR की तर्ज पर बिहार की IPL टीम बनाने की मांग की है। उन्होंने ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी और साकिब हुसैन जैसे टैलेंट का जिक्र करते हुए अनकंडीशनल सपोर्ट का ऐलान किया है।

खेल डेस्क (Sports Desk) | इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) जैसी टीमों के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं। लेकिन क्या अब इस मंच पर ‘बेमिसाल बिहार’ की अपनी कोई टीम नहीं होनी चाहिए? देश के जाने-माने उद्योगपति वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने यह जोरदार मांग उठाई है।

​उन्होंने बिहार की मिट्टी से निकले क्रिकेटरों की प्रतिभा को सलाम करते हुए राज्य के युवाओं को वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर (World class infrastructure) और अनकंडीशनल सपोर्ट देने का बड़ा ऐलान किया है।

​बिहार की मिट्टी में बसता है क्रिकेट का टैलेंट

​उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने अपने बयान में बिहार के उस शानदार टैलेंट का जिक्र किया है, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर और आईपीएल में अपना डंका बजा रहा है। उन्होंने कहा:

  • ईशान किशन (Ishan Kishan): पटना में जन्मे इस स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ने वनडे क्रिकेट (ODI) के इतिहास में सबसे कम गेंदों में दोहरा शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
  • वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi): समस्तीपुर के इस युवा लाल ने सबसे कम उम्र में IPL कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर इतिहास रच दिया है।
  • साकिब हुसैन (Sakib Hussain): गोपालगंज के एक बेहद साधारण परिवार से आने वाले इस युवा गेंदबाज की रफ्तार और स्विंग पर आज पूरी दुनिया की नज़रें हैं।

​”बिहार को क्यों नहीं मिल रही पहचान?”

​इतने शानदार खिलाड़ियों के बावजूद, उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने एक चुभने वाले सवाल पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “एक बात मुझे हमेशा खलती है कि हमारे बिहार को क्रिकेट में अब भी वह नाम और पहचान क्यों नहीं मिल पा रही जिसके हम हकदार हैं।”

​उन्होंने आगे कहा कि उनका हमेशा से यह सपना और प्रयास रहा है कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा मौका मिले। हमारे खिलाड़ियों को खेलने और प्रैक्टिस करने के लिए वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर बिहार में ही उपलब्ध होना चाहिए।

​”बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, इमोशन है”

​अपने विजन को स्पष्ट करते हुए उन्होंने बिहार के युवाओं को खुला समर्थन दिया है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा:

​”मुझे पूरा विश्वास है कि अगर हमारे बच्चों को सही प्रेरणा और सुविधाएं मिलें, तो हमारे बिहार से बनने वाली टीम दुनिया की बेस्ट टीम होगी। मैं इस काम में बिहार के युवाओं के साथ पूरी मज़बूती से खड़ा हूँ।”

​उन्होंने यह भी साफ किया कि बिहार उनके लिए महज़ एक राज्य नहीं, बल्कि एक ‘इमोशन’ है। अब वह वक्त आ गया है कि बिहार की मिट्टी का असली टैलेंट क्रिकेट के मैदान पर पूरी दुनिया देखे।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.