मधेपुरा: सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी पूर्ण रोक, डीएम अभिषेक रंजन ने दिए पर्यावरण संरक्षण के सख्त निर्देश

By Gaurav Kabir

Published on: May 23, 2026

​मधेपुरा (23 मई 2026): मधेपुरा जिले में पर्यावरण संरक्षण, जलस्रोतों की स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। शनिवार (23 मई) को मधेपुरा जिला

मधेपुरा (23 मई 2026): मधेपुरा जिले में पर्यावरण संरक्षण, जलस्रोतों की स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। शनिवार (23 मई) को मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में जिला पदाधिकारी (DM) श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


बैठक में पर्यावरण संरक्षण, गंगा एवं अन्य जलस्रोतों की स्वच्छता, एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रभावी प्रतिबंध, आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन को भी जागरूक करने हेतु व्यापक अभियान चलाया जाए।


उन्होंने एकल उपयोग प्लास्टिक के विरुद्ध नियमित जांच अभियान चलाने, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने तथा पौधारोपण कार्यक्रमों को गति देने का निर्देश दिया। साथ ही अन्य जल निकायों को प्रदूषणमुक्त बनाए रखने हेतु संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया।


बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, नगर निकाय प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.