जल गंगा संवर्धन अभियान” के द्वितीय चरण के अंतर्गत मप्र जन अभियान परिषद लखनादौन द्वारा जल एवं जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन में जनभागीदारी को बढ़ावा

By Gaurav Kabir

Published on: 23 मिनट पहले

सिवनी/ मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान” के द्वितीय चरण के अंतर्गत मप्र जन अभियान परिषद लखनादौन द्वारा जल एवं जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन में जनभागीदारी को बढ़ावा देने हेतु

सिवनी/ मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान” के द्वितीय चरण के अंतर्गत मप्र जन अभियान परिषद लखनादौन द्वारा जल एवं जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन में जनभागीदारी को बढ़ावा देने हेतु व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जल संरचनाओं की साफ-सफाई एवं संरक्षण का अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 23 मई 2026 को विकासखंड लखनादौन के सेक्टर क्रमांक-3 (धूमा) अंतर्गत ग्राम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नेटवर्क एवं ग्रामवासियों की सहभागिता से कुएं की साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस श्रमदान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से जल स्रोत के पुनर्जीवन का सराहनीय प्रयास किया गया।

कार्यक्रम जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती रीता वर्मा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता प्रवेश सारठे, नवांकुर संस्था “चेतना संदेश समिति” के अध्यक्ष विजय नेमा, कोषाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, सचिव उमेश गोलहानी सहित समिति सदस्य एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पांडुपुरा के सचिव-अध्यक्ष विजय सेन, रघुवीर झरिया, प्रमोद मरावी, अजीत चौधरी एवं ग्राम के अनेक नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों ने जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन हेतु सामूहिक सहभागिता का संकल्प लिया।

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.