इंदौर में जल गंगा संवर्धन अभियान: गंगा दशहरा पर बावड़ियों और तालाबों का होगा कायाकल्प

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

इंदौर:24 मई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत इंदौर जिले में गंगा दशहरा के अवसर पर 25 मई 2026 को विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित

इंदौर:24 मई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत इंदौर जिले में गंगा दशहरा के अवसर पर 25 मई 2026 को विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, संवर्धन एवं जनभागीदारी के माध्यम से जल के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में इंदौर जिले की चयनित ग्राम पंचायतों में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं स्वच्छता आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत बावड़ियों, तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों की साफ-सफाई, दीपदान, कलश यात्रा, भजन-कीर्तन, लोकगीत एवं जल संरक्षण विषयक व्याख्यान आयोजित होंगे। जनपद पंचायत इंदौर की ग्राम पंचायत तिल्लौर खुर्द स्थित बावड़ी में जनभागीदारी से जीर्णोद्धार, दीपदान, कलश पूजन, भजन गायन तथा पंचायत क्षेत्र के समस्त जल स्रोतों की साफ-सफाई की जाएगी।

इसी तरह जनपद पंचायत महू की ग्राम पंचायत जामखुर्द में देवी अहिल्या जी द्वारा निर्मित प्राचीन बावड़ी पर गंगाजल यात्रा एवं पूजन, बावड़ी की साफ-सफाई, गाद निकासी एवं जीर्णोद्धार कार्य के साथ महिलाओं द्वारा पारंपरिक लोकगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनपद पंचायत सांवेर की ग्राम पंचायत बरलाई जागीर स्थित अहिल्या कुंड परिसर में जलाशय परिक्रमा, दीपदान, जल गीतों की प्रस्तुति तथा जल संरचनाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता हेतु व्याख्यान आयोजित होंगे। साथ ही अहिल्या कुंड परिसर के इतिहास से भी आमजन को अवगत कराया जाएगा।

जनपद पंचायत देपालपुर की ग्राम पंचायत बनेड़िया में चौबीस अवतार मंदिर एवं ग्रामीण तालाब परिसर में कलश यात्रा, जन सहयोग से स्वच्छता अभियान, पाल सुदृढ़ीकरण एवं नाला जीर्णोद्धार संबंधी गतिविधियां संपादित की जाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में सहभागिता कर जल संरक्षण के इस जनअभियान को सफल बनाएं।

#JansamparkMP #indore #इंदौर #JalGangaSamvardhan #WaterConservation #GangaDussehra

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.