Darbhanga news:GIS आधारित मास्टर प्लान (स्टेज-V) की समीक्षा एवं सुझाव बैठक आयोजित

By Gaurav Kabir

Published on: 32 मिनट पहले

दरभंगा, 18 जुलाई 2026 :-दरभंगा जिला आयोजना क्षेत्र के लिए तैयार किए जा रहे GIS Based Master Plan Stage-V (Draft Master Plan) के संबंध में समीक्षा एवं सुझाव बैठक का आयोजन आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल सह अध्यक्ष, दरभंगा जिला आयोजना क्षेत्र प्राधिकार श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में किया गया।

दरभंगा, 18 जुलाई 2026 :-दरभंगा जिला आयोजना क्षेत्र के लिए तैयार किए जा रहे GIS Based Master Plan Stage-V (Draft Master Plan) के संबंध में समीक्षा एवं सुझाव बैठक का आयोजन आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल सह अध्यक्ष, दरभंगा जिला आयोजना क्षेत्र प्राधिकार श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में किया गया। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

बैठक में माननीय सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, माननीय विधायक केवटी श्री मुरारी मोहन झा, माननीय विधायक दरभंगा ग्रामीण श्री राजेश कुमार मंडल, माननीय महापौर श्रीमती अंजुम आरा, माननीय उप महापौर श्रीमती नाजिया हसन, जिलाधिकारी सह उपाध्यक्ष, दरभंगा जिला आयोजना क्षेत्र प्राधिकार श्री कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जला, सहायक समाहर्ता सुश्री कल्पना रावत, आयुक्त के सचिव श्री सुशील कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त श्री राकेश कुमार गुप्ता, संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं विभिन्न स्टेकहोल्डर्स उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सह उपाध्यक्ष, दरभंगा जिला आयोजना क्षेत्र प्राधिकार श्री कौशल कुमार ने कहा कि बिहार शहरी आयोजना एवं विकास नियमावली, 2014 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों के तहत दरभंगा नगर निगम एवं उसके आसपास के महत्वपूर्ण ग्रामीण एवं संभावित शहरी क्षेत्रों के समेकित, संतुलित एवं सुनियोजित विकास के लिए अगले 20 वर्षों अथवा उससे अधिक अवधि को ध्यान में रखते हुए GIS आधारित मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दरभंगा का योजनाबद्ध एवं समावेशी विकास जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख विकास क्षेत्रों को मास्टर प्लान में शामिल किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2019 में दरभंगा जिला आयोजना क्षेत्र की अधिसूचना जारी की गई थी। मास्टर प्लान तैयार करने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा Techmech International Pvt. Ltd. का चयन किया गया है।
दरभंगा जिला आयोजना क्षेत्र का संक्षिप्त विवरण
कुल क्षेत्रफल – 191.11 वर्ग किलोमीटर,कुल प्रखंड – 05
दरभंगा,केवटी रनवे,बहादुरपुर,हनुमाननगर,हायाघाट
कुल राजस्व ग्राम – 186,नगर निकाय – 01 (दरभंगा नगर निगम)।
ग्रामीण क्षेत्र – 171.28 वर्ग किमी,शहरी क्षेत्र – 19.83 वर्ग किमी,कुल आबादी – 6,13,361, शहरी आबादी – 2,66,439 ।

बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित मिथिला ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप का कुल क्षेत्रफल लगभग 17,400 एकड़ है, जिसमें 102 राजस्व ग्राम शामिल किए गए हैं।

इनमें—बहादुरपुर प्रखंड – 19 ग्राम,दरभंगा सदर – 57 ग्राम
केवटी रनवे – 26 ग्राम शामिल हैं, जबकि कोर एरिया लगभग 1,600 एकड़ निर्धारित किया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों से प्रस्तावित विकास कार्यों, आधारभूत संरचना, सार्वजनिक सुविधाओं, परिवहन, जलापूर्ति, सीवरेज, आवास, हरित क्षेत्र, सामाजिक अवसंरचना तथा भविष्य की योजनाओं के संबंध में सुझाव प्राप्त करना है, ताकि मास्टर प्लान अधिक व्यवहारिक एवं जनहितकारी बन सके।

बैठक को संबोधित करते हुए आयुक्त सह अध्यक्ष श्री हिमांशु कुमार राय ने कहा कि दरभंगा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण शहर है और तीव्र गति से विकसित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में बढ़ती जनसंख्या, शहरीकरण तथा आधारभूत संरचना की आवश्यकताओं को देखते हुए योजनाबद्ध, वैज्ञानिक एवं दूरदर्शी विकास अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि बिहार नगर आयोजना एवं विकास अधिनियम, 2012 के तहत गठित दरभंगा जिला आयोजना क्षेत्र प्राधिकार विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए समग्र विकास की साझा कार्ययोजना तैयार कर रहा है। आयुक्त ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तार से यातायात, लॉजिस्टिक्स, व्यापार, औद्योगिक गतिविधियों एवं शहरी विकास की व्यापक संभावनाएं उत्पन्न हो रही हैं। इसे ध्यान में रखते हुए आवश्यकताओं के अनुरूप सड़क, सार्वजनिक परिवहन, पार्किंग, आवास, जलापूर्ति, सीवरेज, हरित क्षेत्र, औद्योगिक विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक अवसंरचना को मास्टर प्लान में समाहित किया जाना आवश्यक है।

बैठक के दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। उप महापौर श्रीमती नाजिया हसन ने नगर निगम क्षेत्र के विस्तार हेतु सुझाव दिया।

महापौर श्रीमती अंजुम आरा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में किसी भी परियोजना के क्रियान्वयन से नगर निगम को जानकारी दी जाए, ताकि जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित हो तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।
विधायक केवटी श्री मुरारी मोहन झा ने आयोजना क्षेत्र के विस्तार का सुझाव दिया।

विधायक दरभंगा ग्रामीण श्री राजेश कुमार मंडल ने जिले में चल रही विकास योजनाओं के लिए जिला प्रशासन की सराहना करते हुए सड़कों को मोटरेबल बनाने तथा यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने पर बल दिया।

माननीय सांसद दरभंगा डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने GIS आधारित मास्टर प्लान की सराहना करते हुए कहा कि यह दरभंगा के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला साबित होगा।

उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के विकास, रोजगार सृजन तथा आधुनिक शहरी अवसंरचना को मास्टर प्लान में प्राथमिकता देने का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि दरभंगा मास्टर प्लान-2045 को राष्ट्रीय परियोजनाओं के अनुरूप तैयार करते हुए आगामी 25 वर्षों के विकास की मजबूत आधारशिला रखी जाए।

उन्होंने कहा कि दरभंगा को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लक्ष्य के साथ उत्तर बिहार का हेल्थ, एजुकेशन, एविएशन, निवेश, व्यापार एवं पर्यटन केंद्र बनाया जाए। इसके लिए मेडिकल सिटी, एयरपोर्ट विस्तार, मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब, आईटी एवं स्टार्टअप कॉरिडोर, मखाना प्रोसेसिंग एवं एक्सपोर्ट हब, हेरिटेज एवं टूरिज्म सर्किट तथा आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने का सुझाव दिया।

सांसद ने बागमती एवं कमला नदी क्षेत्र में वैज्ञानिक जलनिकासी एवं बाढ़ प्रबंधन, रिंग रोड, 6-लेन मोबिलिटी कॉरिडोर, राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, स्पोर्ट्स सिटी, मिथिला संस्कृति केंद्र, प्रशासनिक एवं न्यायिक संस्थानों के कॉम्प्लेक्स तथा सभी प्रमुख जलाशयों के संरक्षण पर भी विशेष बल दिया।
उन्होंने कहा कि दरभंगा को “गेटवे टू मिथिला एंड नेपाल” के रूप में विकसित करते हुए व्यापार, पर्यटन एवं अंतरराष्ट्रीय संपर्क को बढ़ावा देने की दीर्घकालिक रणनीति मास्टर प्लान में शामिल की जानी चाहिए।

बैठक में सभी विभागों एवं संबंधित स्टेकहोल्डर्स द्वारा प्राप्त सुझावों के आधार पर GIS आधारित ड्राफ्ट मास्टर प्लान को और अधिक व्यवहारिक, समावेशी एवं भविष्य उन्मुख बनाने पर सहमति व्यक्त की गई।

बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापित कर नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.