मध्य प्रदेश :प्रभारी कलेक्टर श्री राठौर की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक आयोजित

By Gaurav Kabir

Published on: May 25, 2026

सिवनी सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल कुमार राठौर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा संचालित योजनाओं, लंबित प्रकरणों तथा शासन की प्राथमिकता

सिवनी सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल कुमार राठौर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा संचालित योजनाओं, लंबित प्रकरणों तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

बैठक में सर्वप्रथम प्रभारी कलेक्‍टर श्री राठौर द्वारा जिले में जारी जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्‍होंने जनपद, नगरीय निकायवार किये जा रहे जल संरक्षण एवं पुराने जल स्‍त्रोंतों के पुनर्जीवन कार्यों की जानकारी ली। उन्‍होंने सभी कार्यों को गुणवत्‍ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्‍त अभियान से जुड़े संबंधित विभागीय अधिकारियों को जल संरक्षण एवं संवर्धन संबंधी कार्यों के साथ ही अभियान से जन समुदाय को जुड़ने के लिए जनजागरूकता गतिवधियों के सतत आयो‍जन के निर्देश दिए हैं।

प्रभारी कलेक्‍टर श्री राठौर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत एकल एवं समूह नलजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही जिले में पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की उन्‍होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में कहीं भी पेयजल को लेकर समस्‍या नहीं आनी चाहिए। शिकायतों को प्राथमिकता में लेकर त्‍वरित रूप से कार्यवाही की जाए। निकाय एवं ग्राम पंचायत स्‍तर पर आवश्‍यक मरम्‍मत एवं अन्‍य कार्यों की तैया‍री रखी जाए।

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की विभागवार विस्‍तृत समीक्षा करते हुए प्रभारी कलेक्‍टर श्री राठौर ने 50 दिवस एवं 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों को नियमानुसार कार्यवाही कर प्राथमिकता के आधार पर संतुष्‍टी से बंद कराने के निर्देश दिए। उन्‍होंने सीपी ग्राम, सीएम मॉनिट सहित अन्‍य सभी माध्‍यमों में दर्ज शिकायतों का त्‍वरित रूप से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रभारी कलेक्‍टर श्री राठौर ने गेहूं उपार्जन कार्य की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन कार्यों में किसी भी प्रकार की समस्‍या न आए। उपार्जन केंद्रों पर्याप्‍त बारदाना के साथ हमालों एवं अन्‍य संसाधनों की व्‍यवस्‍था रहे । साथ ही उपार्जित गेंहू का त्‍वरित उठाव कर सुरक्षित भंडार करने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा किसानों को सुगम एवं सुविधाजनक तरीके से अपनी उपज विक्रय करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्‍होंने अगामी खरीफ मौसम को ध्‍यान में रखते हुए जिले में पर्याप्‍त खाद बीज की उपलब्‍धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रभारी कलेक्‍टर श्री राठौर ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभागों के अंतर्गत जर्जर एवं अनुपयोगी भवनों की अद्यतन जानकारी संधारित कर शीघ्र प्रस्तुत करने तथा ऐसे भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्‍होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं का भी समय सीमा में निराकरण कर संबंधितों को आवश्‍यक सेवाऐं प्रदान करने के लिए निर्देशित किया है। उन्‍होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिसूचित सेवाओं का कोई भी आवेदन समय बाह्य न हो। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्‍टर सुश्री सुनीता खंडायत, अपर कलेक्‍टर श्री सी एल चनाप सहित सभी विभागों के जिला अधिका‍री उपस्थित थे।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.