ब्रेकिंग न्यूज़:उदाकिशुनगंज पुरैनी मुख्य मार्ग में भीषण सड़क हादसा,मक्का बेचकर लौट रहे युवा किसान की मौत

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

नीतीश शर्मा ​मधेपुरा/पुरैनी:बिहारीगंज रेक पॉइंट से मक्का बेचकर घर लौट रहे एक युवा किसान के लिए आज का दिन काल बनकर आया।पूर्णियां जिला के भवानीपुर कोपारिया निवासी 26 वर्षीय नीतीश भगत की सड़क हादसे में

नीतीश शर्मा

​मधेपुरा/पुरैनी:बिहारीगंज रेक पॉइंट से मक्का बेचकर घर लौट रहे एक युवा किसान के लिए आज का दिन काल बनकर आया।पूर्णियां जिला के भवानीपुर कोपारिया निवासी 26 वर्षीय नीतीश भगत की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीँ उनका सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को लोगों की मदद से पुरैनी अस्पताल लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने बेहतर ईलाज के लिए उसे मधेपुरा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।पुलिस शव को कब्जे में लेकर जाँच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार ​मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरचक्का पुल के पास एक अनियंत्रित ट्रक के पलटने से बड़ा हादसा हो गया।इस हादसे में पूर्णियां जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के कोपारिया निवासी नीतीश भगत (26 वर्ष), पिता- बाबु लाल भगत, की मौके पर ही मौत हो गई।

​बताया जाता है की नीतीश भगत और उसका सहयोगी हरवांश शर्मा पिता लालू शर्मा पुरैनी बाथनाहा निवासी
अपनी मक्के की फसल को बिहारीगंज रेक पॉइंट पर बेचकर खुशी-खुशी घर वापस लौट रहे थे।इसी दौरान उदाकिशुनगंज पुरैनी मुख्य मार्ग कोरचक्का के समीप उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। नीतीश ट्रैक्टर की चपेट में आ गए,जिससे उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

​परिजनों में मचा कोहराम:

जैसे ही मौत की खबर कोपारिया भवानीपुर पहुँची, पूरे गाँव में मातमी सन्नाटा पसर गया। 26 साल के युवा बेटे को खोने के बाद पिता बाबु लाल भगत और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि नीतीश एक मेहनती किसान थे और अपने परिवार का बड़ा सहारा थे।वह आपने जीजा के यहाँ रहकर उनके काम काज में हाथ बटाता था।

​प्रशासन की कार्रवाई:

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.