पूर्णियां:फार्मर रजिस्ट्री को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

अंजनी कुमार प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त पूर्णिया की अध्यक्षता में संबंधित वरीय पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया में आहूत की गई।जिलाधिकारी द्वारा बैठक

अंजनी कुमार प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त पूर्णिया की अध्यक्षता में संबंधित वरीय पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया में आहूत की गई।जिलाधिकारी द्वारा बैठक में दिनांक 19 मई 2026 को आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा तथा किसान पंजीकरण के अद्मतन कार्यों कि प्रगति एवं जनगणना 2027 और पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणि- करण के कार्यों की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा किया गया। प्रगति संतोषजनक पाया गया।

फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 12 मई से 30 जून 2026 तक के किसान पंजीकरण के कार्यों में पूर्णिया जिले का बिहार की रैंकिंग में पहल स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसान पंजीकरण का कार्य बुधवार को भी निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया। सभी अंचलाधिकारी एवं कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित लक्ष्य को हर हालत में पूरा करना सुनिश्चितकरें।

इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसान पंजीकरण के कार्यों का लगाकर क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों का अनुश्रवण एवं निरीक्षण सुनिश्चित करें। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने वाले संबंधित कर्मियों के के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है।जनगणना 2027 के कार्यो का निष्पादन गुणवत्तापूर्ण निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा कराने का निर्देश सभी संबंधित नोडल पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी तथा संबंधित कर्मियों को दिया गया।

पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण कार्यों में तेजी लाने तथा तय समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता, राजस्व रवि राकेश, आपदा प्रबंधन सुजय सिंह, विभागीय जांच विनय कुमार, विधि व्यवस्था राजकुमार गुप्ता, रवि शंकर उरांव जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया श्वेतम दीक्षित, निदेशक डीआरडीए ,जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी और प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे।

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.