श्योपुर-कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम के तहत विभिन्न स्तरों पर प्राप्त लंबित दावो का निराकरण गंभीरता से किया जायें, एमपी वनमित्र पोर्टल के माध्यम से दावो से संबंधित आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया जायें।
उन्होंने कहा कि वन अधिकार दावो के परीक्षण में भूमि से संबंधित लीगल डॉक्यूमेंट, सैटेलाइट इमेज तथा बुजुर्गो के कथन आदि को नियमानुसार मान्य किया जायें। वे आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वन अधिकार अधिनियम के तहत आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहीं थी।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डी बाई आदिवासी, जनपद सदस्य कलावती बाई, डीएफओ सामान्य केएस रंधा, एसडीएम गगन सिंह मीणा, एसीईओ जिला पंचायत अजय उपाध्याय, सहायक आयुक्त श्री राकेश गुप्ता, सीईओ जनपद विजयपुर दीपक धाकड, श्योपुर श्री एसएस भटनागर आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर शीला दाहिमा ने निर्देश दिये कि ग्राम वन अधिकार समिति के पास पूर्व से लंबित 403 दावे खण्ड स्तरीय समिति को प्रस्तुत किये जायें।इसी प्रकार व्यक्तिगत वन अधिकार दावे जो ग्राम वन अधिकार समितियों को प्राप्त हुए है, ऐसे दावों की संख्या 608 है, इन्हें भी सत्यापन के लिए उपखण्ड स्तरीय समितियों को भेजा जायें।
बैठक के दौरान जिला स्तरीय वन अधिकार समिति द्वारा 369 दावों का निराकरण किया गया।






No comments yet. Be the first to comment!