जनगणना 2027: बैतूल जिले में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का सफल संपादन

By Gaurav Kabir

Published on: 12 घंटे पहले

जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण यथा मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य का सफलतापूर्वक संपादन हुआ। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के कुशल दक्ष मार्गदर्शन और सटीक समन्वय में

जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण यथा मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य का सफलतापूर्वक संपादन हुआ। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के कुशल दक्ष मार्गदर्शन और सटीक समन्वय में तथा अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती वंदना जाट की सतत निगरानी में योजनाबद्ध तरीके से संपादित किया गया। जिले के सभी 10 नगरीय एवं 11 ग्रामीण चार्जों में जनगणना अमले ने समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्य करते हुए निर्धारित अवधि में लक्ष्य प्राप्त किया।

जिला योजना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण का फील्ड कार्य प्रारंभ होने से पूर्व जिले में व्यापक तैयारियां की गई। गणना ब्लॉकों का निर्धारण, प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन तथा तकनीकी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया। जिले में जिला स्तरीय अधिकारियों, मास्टर ट्रेनर्स, 64 फील्ड ट्रेनर्स तथा 2683 प्रगणकों एवं 463 पर्यवेक्षकों को चरणबद्ध प्रशिक्षण प्रदान कर एचएलओ एप, नजरी नक्शा निर्माण, मकान नंबरिंग एवं डेटा प्रविष्टि संबंधी प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया।

सीएमएमएस एवं एचएलबीसी पोर्टल पर सतत मॉनिटरिंग प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की आईडी निर्माण, उनके नियुक्ति पत्र, ब्लॉक आवंटन एवं डेटा सिंक्रोनाइजेशन तथा एचएलबीसी पोर्टल पर एचएलबी क्रियेट करना, एचएलबी डिमारकेशन, जीओटेगिंग का कार्य किया गया साथ ही जनगणना कार्यालय की टीम द्वारा सतत मॉनिटरिंग की गयी।

जनगणना 2027 के प्रथम चरण में नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जो कि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य जिले में उत्साह पूर्वक लगभग 16000 स्वगणना दर्ज की गयी। वहीं 1 मई से 30 मई 2026 के मध्य जनगणना प्रथम चरण के दौरान जिले के समस्त 21 चार्ज अंतर्गत 2433 प्रगणकों एवं 411 पर्यवेक्षकों द्वारा घर-घर पहुंचकर मकानों की नंबरिंग, नजरी नक्शा तैयार करने तथा एचएलओ मोबाइल एप के माध्यम से 33 प्रश्नों की जानकारी दर्ज करने का कार्य किया गया। पर्यवेक्षकों द्वारा नियमित रूप से फील्ड सत्यापन कर डेटा की शुद्धता सुनिश्चित की गई।

चुनौतियों के बीच सफल संचालन कार्य के दौरान दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क संबंधी कठिनाइयां, भीषण गर्मी, तकनीकी समस्याएं तथा फील्ड स्तर पर व्यावहारिक चुनौतियां सामने आईं। इन चुनौतियों के समाधान हेतु जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया तथा प्रत्येक चार्ज के लिए तकनीकी सहायक उपलब्ध कराये गये जिनका योगदान सराहनीय रहा। जिला जनगणना कार्यालय की तकनीकी टीम, मास्टर ट्रेनर्स एवं फील्ड ट्रेनर्स द्वारा लगातार मार्गदर्शन एवं शंका समाधान किया गया, जिससे कार्य की गति प्रभावित नहीं हुई।

जनगणना कार्य की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार फील्ड निरीक्षण किए गए। जिला अधिकारियों, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, चार्ज अधिकारियों एवं तकनीकी अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर मकान नंबरिंग, नजरी नक्शों, डेटा प्रविष्टियों तथा पर्यवेक्षण कार्य का परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राप्त सुझावों एवं कमियों का तत्काल निराकरण कराया गया। जनगणना के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए जिले में व्यापक जनसंपर्क गतिविधियां भी संचालित की गईं। प्रचार सामग्री एवं जनसंवाद के माध्यम से नागरिकों को जनगणना के महत्व, जानकारी की गोपनीयता तथा सही जानकारी उपलब्ध कराने के संबंध में जागरूक किया गया। नागरिकों द्वारा भी जनगणना कर्मियों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया, जिससे कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने में सहायता मिली।

प्रारंभिक भ्रमण में बंद पाए गए मकानों का पुनः भ्रमण किया गया। छूटे हुए परिवारों एवं मकानों की जानकारी पुनः संकलित की गई। शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए गए। जिला जनगणना कार्यालय, तकनीकी दल, चार्ज अधिकारियों एवं फील्ड अमले के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया गया।
पूरे अभियान के दौरान कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे द्वारा नियमित समीक्षा बैठकें, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, फील्ड मॉनिटरिंग एवं ऑनलाइन प्रगति अनुश्रवण किया गया। इसी का परिणाम रहा कि जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार गौतम ने जनगणना कार्य में योगदान देने वाले सभी चार्ज अधिकारियों, प्रगणकों, पर्यवेक्षकों, फील्ड ट्रेनर्स, तकनीकी टीम तथा सहयोगी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Tags:

,

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.