सिवनी सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल कुमार राठौर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई।बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत, अपर कलेक्टर श्री सी एल चनाप सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में प्रभारी कलेक्टर श्री राठौर ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की विभागवार विस्तृत समीक्षा करते हुए 50 दिवस एवं 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों को नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राथमिकता से बंद कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।बैठक में प्रभारी कलेक्टर श्री राठौर ने गेहूं उपार्जन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने बारिश मौसम की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए हुए सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं उपार्जन कार्य से जुड़े अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्रों के प्रांगण में रखी उपार्जित गेंहू का अतिरिक्त वाहन लगाकर त्वरित उठाव कर सुरक्षित भंडार कराने के निर्देश दिए।
इसी तरह उन्होंने कृषि संबंधी अधिकारियों से जिले में उपलब्ध खाद बीज की जानकारी प्राप्त कर सभी पात्र कृषकों को नियमानुसार सुव्यवस्थित खाद बीज वितरण कराने के निर्देश दिए।प्रभारी कलेक्टर श्री राठौर ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल वितरण स्थिति की समीक्षा कर सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति कराने एवं समस्याग्रस्त क्षेत्रों में त्वरित वैकल्पिक कार्यवाही करते समस्या का निराकरण के निर्देश सभी सीएमओ एवं संबंधित अधिकारियों को दिए। इसी तरह उन्होंने नगरीय क्षेत्रों के जर्जर भवनों, स्कूल, आंगनबाड़ी सहित अन्य विभागीय भवनों का चिन्हांकन कर डिस्मेंटल कराने के निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर श्री राठौर ने शासकीय निर्माणाधीन भवनों, सड़कों, पुल पुलिया निर्माण कार्यों की समीक्षा की, उन्होंने विषेशकर बारिश मौसम को दृष्टिगत रखते हुए सड़कों एवं पुल पुलिया के शेष रहे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने सभी सीएमओ को नगरीय क्षेत्रों के नाले नालियों की साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रभारी कलेक्टर श्री राठौर ने माननीय उच्च न्यायालय में लंबित अवमानना प्रकरणों की समीक्षा कर प्रकरणों पर उचित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित जनसुनवाई के लंबित प्रकरणों तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं के आवेदनों की अनुभागवर समीक्षा कर समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिसूचित सेवाओं का कोई भी आवेदन समय सीमा से बाह्य न हो।बैठक में प्रभारी कलेक्टर श्री राठौर ने नवीन शैक्षणिक सत्र में नवीन नामांकन स्थिति, छात्रावास आश्रमों में व्यवस्थाओं, लाड़ली लक्ष्मी योजना, मातृ वंदना योजना लक्ष्य पूर्ति सहित अन्य विभागीय योजनाओं कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।





No comments yet. Be the first to comment!