जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने 15 जून तक जिले के सभी सरकारी चापाकलों को हर हाल में ठीक करने का सख्त निर्देश दिया है। युद्धस्तर पर विशेष मरम्मत अभियान शुरू कर दिया गया है ताकि इस गर्मी में आपको पानी की कोई किल्लत न हो।
15 जून 2026 से पहले सभी बंद पड़े चापाकल चालू किए जाएंगे।अधिकारियों द्वारा मरम्मत किए गए चापाकलों की जमीनी जांच (भौतिक सत्यापन) की जाएगी।लापरवाही बरतने वाले या बिना बताए मुख्यालय छोड़ने वाले अफसरों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
अगर आपके आस-पास कोई सरकारी चापाकल खराब है या पानी की समस्या है, तो घर बैठे इसकी शिकायत दर्ज कराएं। जिला प्रशासन तुरंत एक्शन लेगा।
जिला नियंत्रण कक्ष फोन नंबर: 06224-260320
व्हाट्सएप नंबर: 9470794627
इसके अलावा आप कार्यपालक अभियंता (PHED) हाजीपुर के कार्यालय में किसी भी वर्किंग डे पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी शिकायत दे सकते हैं।







No comments yet. Be the first to comment!