टीबी मरीजों को वितरित की गई निक्षय पोषण किट

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

सिवनी प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला क्षय केंद्र सिवनी में 1 जून 2026 को आयोजित कार्यक्रम में 31 टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित की गई।यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य

सिवनी प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला क्षय केंद्र सिवनी में 1 जून 2026 को आयोजित कार्यक्रम में 31 टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित की गई।यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर ने दी।

उन्होंने बताया कि निश्चय पोषण किट में दाल, आटा, गुड़, चना फुटाना, मूंगफली दाना, सोयाबीन बड़ी एवं खाद्य तेल सहित उच्च प्रोटीन युक्त सामग्री शामिल की गई है। इसके अतिरिक्त सिवनी जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा 20 मरीजों को प्रोटीन पाउडर के डिब्बे भी प्रदान किए गए। इसका उद्देश्य टीबी मरीजों के पोषण स्तर में सुधार लाना तथा उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना है, जिससे वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें।

कार्यक्रम में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के डॉ. प्रतीक अवस्थी ने टीबी मरीजों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिला क्षय अधिकारी डॉ. जयज काकोड़िया ने बताया कि निक्षय मित्र योजना के माध्यम से इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं और भविष्य में भी जारी रहेंगे।उन्होंने बताया कि टीबी मरीजों को उपचार अवधि के दौरान निक्षय पोषण योजना के तहत शासन द्वारा प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाती है।

साथ ही उपचार हेतु आवश्यक उच्च गुणवत्ता की दवाइयां भी पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।कार्यक्रम में श्री सुनील धुर्वे, श्री बृजेंद्र पांडे, श्री शैलेंद्र मुंजे, श्री तीरथ नागोत्रा, श्री सुशील साहू, श्री गुलेंद्र परते, श्रीमती मधु बघेल, श्री सुनील चौबे, श्री कृष्णा तिवारी, श्रीमती स्मिता तिवारी, सुश्री श्रुति नामदेव एवं श्रीमती रेखा उइके सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.