डीएम ने जिला के सभी पंचायत में संस्थापित चापाकलो सर्वे,जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन एवं जिला के निर्माण कार्यों में तेजी लाने का दिए निर्देश

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा एक सप्ताह में शतप्रतिशत चापाकल सर्वे पूरा करने का दिए निर्देश दरभंगा, 08 जून :- एनआईसी, दरभंगा से जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में

डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा एक सप्ताह में शतप्रतिशत चापाकल सर्वे पूरा करने का दिए निर्देश

दरभंगा, 08 जून :- एनआईसी, दरभंगा से जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, डीसीएलआर, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों एवं पंचायत सचिवों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में पंचायतों में चापाकलों के सर्वेक्षण, सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन, पंचायत सरकार भवन निर्माण तथा आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान पंचायतवार चापाकलो सर्वेक्षण की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि कई पंचायतों में सर्वेक्षण कार्य की प्रगति अत्यंत धीमी है तथा कुछ पंचायत सचिवों द्वारा अपेक्षित संख्या में चापाकलों का सर्वेक्षण ठीक-ठाक नहीं किया गया है।

इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी संबंधित पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि वे एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत चापाकलों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कर सही सही प्रतिवेदन उपलब्ध करें।सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित पेंशनधारियों के जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन की समीक्षा करते हुए *जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान चलाकर सत्यापन कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि कई पेंशनधारी वर्तमान में अन्य स्थानों पर निवास कर रहे हैं, ऐसी स्थिति में दूरभाष के माध्यम से संपर्क स्थापित कर आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि किसी भी पात्र लाभार्थी को पेंशन भुगतान में कठिनाई न हो। लाभुकों को पेंशन प्राप्त करने के लिए भटकना नहीं पड़े ,इसके लिए संबंधित अधिकारी सीधे दोषी होंगे।

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों को इस कार्य की नियमित अनुश्रवण करने तथा प्रगति की सतत समीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में पंचायत सरकार भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी लंबित पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पंचायत सरकार भवन निर्माण में भूमि संबंधी समस्याएं हैं, वहां संबंधित अंचलाधिकारी प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि निर्माण कार्य बाधित न हो।जिलाधिकारी ने उन पंचायत सरकार भवनों की भी समीक्षा की जिनके निर्माण को लेकर विभिन्न प्रकार के विवाद को लेकर लंबित हैं।

उन्होंने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों एवं डीसीएलआर को निर्देश दिया कि ऐसे सभी मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पंचायत सरकार भवन निर्माण, चापाकल सर्वेक्षण तथा अन्य पंचायत स्तरीय कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाए तथा प्रगति की नियमित रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी , जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) , सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.