09.06.26 को नगर परिषद शेखपुरा द्वारा गिरिहिन्डा चौक से बुधौली चौक होते हुए गोल्डन चौक महादेवनगर रोड तक अतिक्रमण अभियान अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा सुश्री प्रियंका कुमारी के नेतृत्व मे चलाया गया। जिसमें कुल 9200 रुपये जुर्माना की राशि वसूल करते हुए दो बस संचालक से भी जुर्माना के रूप में 3000 रुपए की राशि अर्थात कुल 12200 रुपए वसूल की गई साथ ही हिदायत दी गई है कि भविष्य में गिरिहिंडा या बुधौली में अनधिकृत रूप से बस यत्र तत्र नहीं लगाएंगे ।
गिरिहिन्डा चौक पर अनधिकृत रूप से सरकारी जमीन एवं नाला पर वर्षों से कब्जा जमाए हुए कुल 18 दुकान को स्थायी अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।कुल 20 फुटपाथ विक्रेताओं को गिरिहिंडा स्थित चिन्हित स्थल कोल्हा पहाड़ वेंडिंग ज़ोन में शिफ्ट कराते हुए पास आवंटित किया गया है।अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा, सुश्री प्रियंका कुमारी ने बताया कि “जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद के निर्देशानुसार शहर को अतिक्रमणमुक्त, स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि, सड़कों एवं नालों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अतिक्रमण को बढ़ावा न दें और अपनी खरीदारी केवल चिन्हित वेंडिंग जोन में स्थापित दुकानों से करें। नागरिकों के सहयोग से ही एक स्वच्छ, सुगम एवं व्यवस्थित शहर का निर्माण संभव है।







No comments yet. Be the first to comment!