विकसित भारत (Viksit Bharat) के निर्माण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक और बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। माननीय केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में VB-G RAM G योजना की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की।
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के साथ वीबी- जी राम जी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए 1 जुलाई 2026 से इसके सुचारु क्रियान्वयन हेतु ₹95,692 करोड़ की अंतरिम आवंटन की स्वीकृति दी।
देशभर में VB-G RAM G के सफल क्रियान्वयन हेतु तैयारियां तेज़
सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने DBT SPARSH एवं SNA SPARSH जैसी प्रमुख डिजिटल एवं वित्तीय प्रणालियों की तैयारी पूरी कर ली है, जबकि 26 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों ने बजटीय प्रावधान भी पूर्ण कर लिए हैं।
मिशन मोड में कार्य करें और प्रथम दिवस से पूर्ण तैयारी सुनिश्चित करें
माननीय केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री, शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से अपील की कि वे शेष तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूरा कर VB-G RAM G के निर्बाध और जनहितकारी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें। विकसित भारत के निर्माण में ग्रामीण भारत की भागीदारी को और सशक्त बनाने का यह ऐतिहासिक अभियान है।






No comments yet. Be the first to comment!