लक्षणपुर स्थित भेड़ी फार्म डैम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण,पर्यटन विकास की संभावनाओं का लिया जायजा

By Gaurav Kabir

Published on: June 10, 2026

उपायुक्त रवि आनंद ने आज जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ चतरा प्रखंड अंतर्गत लक्षणपुर स्थित भेड़ी फार्म डैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं का आकलन करते हुए

उपायुक्त रवि आनंद ने आज जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ चतरा प्रखंड अंतर्गत लक्षणपुर स्थित भेड़ी फार्म डैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं का आकलन करते हुए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने डैम परिसर, चिल्ड्रेन पार्क एवं पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों के साथ स्थल का भ्रमण कर क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।उपायुक्त ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण भेड़ी फार्म डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की पर्याप्त संभावनाएं हैं।

उन्होंने स्थल के सौंदर्यीकरण, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार, डैम के गहरीकरण तथा अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के विकास के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों से विमर्श किया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यों का प्राक्कलन तैयार कर यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि पर्यटन विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि जिले के प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों का समुचित विकास जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

ऐसे स्थलों के विकास से न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला योजना पदाधिकारी श्री शिशिर पंडित, ईडीएम रितेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.