सिवनी: कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशानुसार एवं जिला रोजगार कार्यालय सिवनी, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सिवनी तथा शासकीय आईटीआई सिवनी के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षित बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 जून 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय आईटीआई बरघाट में युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेटिंसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा।आयोजित मेले में देश एवं प्रदेश की विभिन्न निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग लेंगी तथा साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं का चयन कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।नियोजकों द्वारा ट्रेनी, मशीन ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर, बीमा एजेंट, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कॉल सेंटर ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
मेले में ऐसे इच्छुक आवेदक जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के भाग ले सकते हैं तथा जिन्होंने कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई अथवा स्नातक स्तर तक की शिक्षा प्राप्त की हो। आवेदकों को अपने साथ आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन, शैक्षणिक अंकसूचियां एवं प्रमाण-पत्र, दो पासपोर्ट आकार के फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित होने की सलाह दी गई है।
जिला रोजगार अधिकारी ने जिले के पात्र एवं इच्छुक युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मेले में शामिल होकर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है। मेले में शामिल होने वाले आवेदकों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।







No comments yet. Be the first to comment!