उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के तेलडीहा-तिरासी गांव के बीच सड़क निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा धांधली बरतने को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। तेलडीहा गांव के लोगों ने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
जिसमें गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। लोगों ने इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को शिकायत आवेदन भी भेजा है। जिसमें घटिया सड़क निर्माण कार्य होने की बात कही गई है। लोगों का कहना है कि पूर्व में भी निर्माण कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों को शिकायत आवेदन दिया गया था। अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
निर्माणाधीन सड़क पर एकत्रित होकर लोग निर्माण कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग की। लोगों ने बताया कि लक्ष्मीपुर मध्य विद्यालय से तेलडीहा तिरासी तक बन रही सड़क में सही तरीके से काम नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।यह भी कहा कि निर्माण स्थल पर बोर्ड तो लगा है लेकिन योजना की विस्तृत जानकारी देने वाला बोर्ड नहीं लगाया गया है।
लोगो का कहना है कि सड़क की लंबाई, चौड़ाई, मोटाई और मेटेरियल की जानकारी नहीं है। जैसे तैसे काम किया जा रहा है। काम के हिसाब से सड़क टिकाऊ नहीं होगा। स्थानीय सुभाष कुमार यादव ने कहा कि सड़क सरकारी पैसे से बन रही है। ऐसे में काम अच्छी गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। यदि निर्माण कार्य में गड़बड़ी हो रही है तो इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
सुदृढ़ीकरण योजना के तहत बन रहा सड़क
लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में गड़बड़ी हो रही है और काम ठीक तरीके से नहीं किया जा रहा है। साथ ही कोई अभियंता अब तक जांच करने नहीं आए हैं।
यह सड़क ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत बन रही है। यह सड़क लक्ष्मीपुर मिडिल स्कूल पोखरिया टोला से गैरैया होते हुए तेलडीहा मिडिल स्कूल और वहां से तेलडीहा गांव में सरपंच के घर तक जा रही है।
इसकी लंबाई करीब 2.80 किलोमीटर है और इस पर लगभग 1 करोड़ 38 लाख से ज्यादा खर्च होना बताया गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार मनमाने तरीके से काम करा रहा है और मानक के हिसाब से निर्माण नहीं हो रहा है। लोगों का यह भी कहा कि सड़क का बोर्ड तो लगा है, लेकिन पूरा स्टीमेट लोगों को नहीं दिखाया गया है। इसलिए स्टीमेट सार्वजनिक करने की भी मांग की गई है।
विरोध जताने वालों में सुभाष कुमार यादव, सुरेंद्र चौधरी, शंभू चौधरी, संदीप चौधरी, मंटू चौधरी, योगेंद्र चौधरी, अखिलेश चौधरी, मंजीत चौधरी, मु. एबरान, मु. सोफियान आदि शामिल हैं।
काम नियमानुसार सही है। कही कोई अनियमितता नहीं बरती गई है। यदि कहीं किसी चीज में गड़बड़ी दिखाया जाए तो उसमें सुधार किया जाएगा।लोगों का आरोप गलत है।
भारत-भूषण भारती
कार्यपालक अभियंता
ग्रामीण कार्य विभाग काम
कार्य प्रमंडल, उदाकिशुनगंज।







No comments yet. Be the first to comment!