पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य प्रगति को लेकर जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, पूर्णिया और कार्यपालक अभियंता, एल०ए०ई०ओ०, पूर्णिया एवं संबंधित पदाधिकारियों के समीक्षा बैठक का आयोजन

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

पूर्णियां अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी, पूर्णिया की अध्यक्षता में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य प्रगति को लेकर जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, पूर्णिया और कार्यपालक अभियंता, एल०ए०ई०ओ०, पूर्णिया एवं संबंधित

पूर्णियां अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी, पूर्णिया की अध्यक्षता में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य प्रगति को लेकर जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, पूर्णिया और कार्यपालक अभियंता, एल०ए०ई०ओ०, पूर्णिया एवं संबंधित पदाधिकारियों के समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया मे आहूत की गई।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर गहन समीक्षा किया गया।जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा बैठक में पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु चिन्हित भूमि से संबंधित विवाद, भूमि की उपलब्धता, एवं माननीय कोर्ट का स्टे ऑडर के विषयों पर विस्तृत समीक्षा किया गया।

समीक्षा के दौरान संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कुछ पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए उपयुक्त / विवादमुक्त भूमि उपलब्ध नहीं है अथवा भूमि से संबंधित विवाद लंबित हैं। जिसके कारण पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य में समस्या उत्पन्न हो रही है।

विस्तृत विचार-विमर्श एवं समीक्षा के उपरांत बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिन स्थानों पर पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु उपयुक्त स्थल उपलब्ध नहीं है अथवा भूमि संबंधी विवादों का निराकरण नहीं हुआ है। वैसे पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को भूमि विवादों का शीघ्र समाधान एवं वैकल्पिक स्थल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया कि भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान के पश्चात् संबंधित पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ कर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.