श्योपुर-महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के कूनो आगमन को लेकर तैयारियां जारी है, इसी सम्बन्ध में आज संभागायुक्त श्री सुरेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
कूनो नेशनल पार्क में आयोजित बैठक के दौरान डीआईजी चम्बल श्री सुनील कुमार जैन, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल, डीएफओ कूनो श्री आर थिरूकुराल, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एडिशनल एसपी श्री प्रवीण भूरिया, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत एवं एसडीएम श्योपुर श्री गगन सिंह मीणा, कराहल श्री बीएस श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। संभागायुक्त श्री सुरेश कुमार द्वारा महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के 21 जून को कूनो नेशनल पार्क पहुंचने तथा रात्रि विश्राम को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओ की समीक्षा की गई तथा प्रोटोकाल अनुसार सभी व्यवस्थाए करने के निर्देश दिए।
इस दौरान डी आई जी श्री सुनील कुमार जैन द्वारा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में समीक्षा की गई।उल्लेखनीय है कि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी मध्यप्रदेश में इंदौर-बैतूल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, जबलपुर, ग्वालियर एवं कूनो नेशनल पार्क श्योपुर के भ्रमण पर रहेंगी। श्योपुर जिले में दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राष्ट्रपति जी 21 जून को अपरान्ह 03 बजे के लगभग श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क पहुंचेगी तथा रात्रि विश्राम करेंगी। महामहिम राष्ट्रपति जी 22 जून को प्रातः 10 बजे कूनो नेशनल पार्क से प्रस्थान करेंगी।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur






No comments yet. Be the first to comment!