श्योपुर-कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्राचीन एवं ऐतिहासिक महत्व की पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण के लिए संचालित ज्ञान भारतम् ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा आमजन से अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए।कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कहा कि जिले में उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों, हस्तलिखित ग्रंथों एवं ऐतिहासिक दस्तावेजों की जानकारी नागरिकों से प्राप्त कर उन्हें ज्ञान भारतम् ऐप के माध्यम से संरक्षित करने की दिशा में कार्य किया जाए।
इसके लिए संबंधित विभाग जागरूकता गतिविधियां संचालित करें तथा नागरिकों को ऐप के उपयोग एवं पांडुलिपियों के पंजीयन की प्रक्रिया से अवगत कराएं।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों एवं विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाए, ताकि जिले की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
कलेक्टर ने आमजन से भी अपील की है कि उनके पास उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों एवं दुर्लभ दस्तावेजों की जानकारी ज्ञान भारतम् ऐप पर साझा कर इस महत्वपूर्ण अभियान में सहभागी बनें।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत एवं एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।






No comments yet. Be the first to comment!