डीडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की हुई बैठक,16 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की हुई समीक्षा

By Gaurav Kabir

Published on: 12 मिनट पहले

दरभंगा, 15 जून :-समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों की

दरभंगा, 15 जून :-समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


इसमें मानवाधिकार, लोकायुक्त,आरटीपीएस, न्यायालयों में लंबित वाद, मुख्यमंत्री जनता दरबार, एसी/डीसी बिल, सहकारिता, कृषि, राजस्व, जन शिकायत एवं अन्य महत्वपूर्ण विभागीय मामलों की समीक्षा की गई।


डीडीसी ने सभी अंचलाधिकारियों,प्रखंड विकास पदाधिकारियों माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में आगामी 16 जून 2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

डीडीसी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ समय रहते पूर्ण कर ली जाएँ।
उन्होंने कहा कि शिविर प्रखंड एवं पंचायत में भी आयोजित किया जाएगा।


उन्होंने पोर्टल के माध्यम से प्राप्त लंबित आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन पर विशेष बल देते हुए कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सहयोग शिविर से पूर्व अधिकतम आवेदनों का निष्पादन कर लिया जाए।


सहयोग से शिविर में प्राप्त आवेदन को गुणवत्ता पूर्ण निष्पादन करना सुनिश्चित करें।


उन्होंने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में 16,17 एवं 18 को सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा
उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सहयोग शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने तथा आवेदनों के संधारण हेतु पृथक पंजी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पोर्टल आधारित आवेदनों का भी गंभीरतापूर्वक निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।


डीडीसी ने कहा कि सहयोग शिविर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान होता है। इसके माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे आमजन को सुविधा मिलती है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शिविर के उद्देश्यों को सफल बनाने का निर्देश दिया।


बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सहयोग शिविर में निर्धारित 14 विभागीय स्टॉलों के अतिरिक्त एक पृथक हेल्प डेस्क की स्थापना की जाए। हेल्प डेस्क के माध्यम से शिविर में आने वाले नागरिकों को आवेदन प्रक्रिया, विभागीय सेवाओं एवं अन्य आवश्यक जानकारियों के संबंध में मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।


बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार,अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री राकेश कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री सलीम अख्तर,जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री पवन कुमार यादव सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.