बिहार: पटना में NFDB के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी ने किया मात्र ₹2100 में हेलीकॉप्टर सैर का बड़ा ऐलान

By Gaurav Kabir

Published on: June 15, 2026

बिहार: पटना में NFDB के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी ने किया मात्र ₹2100 में हेलीकॉप्टर सैर का बड़ा ऐलान ​पटना: बिहार में मत्स्य पालन और पर्यटन दोनों क्षेत्रों को एक नई रफ्तार

बिहार: पटना में NFDB के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी ने किया मात्र ₹2100 में हेलीकॉप्टर सैर का बड़ा ऐलान

पटना: बिहार में मत्स्य पालन और पर्यटन दोनों क्षेत्रों को एक नई रफ्तार मिलने वाली है। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ने आज संयुक्त रूप से पटना के मीठापुर स्थित मत्स्य विकास भवन में राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड (NFDB), हैदराबाद के क्षेत्रीय कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों के लिए कई बड़ी और अहम घोषणाएं कीं।

​मत्स्य पालन को मिलेगी नई दिशा

​मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना में इस क्षेत्रीय कार्यालय के खुलने से बिहार में मछली पालन को एक नई ऊर्जा मिलेगी। सरकार की योजना ग्रामीण स्तर पर किसानों की आय बढ़ाने की है।

  • ग्रामीण हाट योजना: गांवों में एक ऐसे ‘हाट’ का निर्माण किया जाएगा जहां दूध, सब्जी और मछली एक ही स्थान पर बेची जा सके, जिससे किसानों को उनके उत्पादों का सीधा और उचित लाभ मिलेगा।
  • हर पंचायत में उत्पादन: राज्य के प्रत्येक पंचायत और प्रखंड स्तर पर मछली उत्पादन को व्यापक रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • निर्यात पर जोर: उत्तम गुणवत्ता और बिना कांटे वाली मछलियों का उत्पादन कर, उन्हें देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

​बिहार में पर्यटन को लगेंगे पंख: हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत

​मत्स्य विकास के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने पर्यटन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक घोषणा की। अब आम लोग भी आसमान से बिहार की सुंदरता का दीदार कर सकेंगे।

  • पटना दर्शन: 15 जुलाई से मात्र 2100 रुपये में लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए पटना शहर की सैर कराई जाएगी।
  • प्रमुख पर्यटन स्थलों की हवाई सैर: राजगीर, मुंडेश्वरी माता का मंदिर, तुतला भवानी मंदिर, स्थानीय जलप्रपात और वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व जैसे खूबसूरत स्थलों का हवाई दर्शन अब मात्र 6000 रुपये में किया जा सकेगा।
  • सरकारी सब्सिडी: इन हेलीकॉप्टर यात्राओं को किफायती बनाने के लिए बिहार सरकार पर्यटकों को विशेष सब्सिडी प्रदान करेगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.