नालंदा :16 जून 2026 को श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालन्दा एवं श्री भारत सोनी, पुलिस अधीक्षक, नालन्दा की संयुक्त अध्यक्षता में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रखंड परवलपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत सरकार भवन आलावाँ में “सहयोग शिविर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सहयोग शिविर के अवसर पर जिला पदाधिकारी, नालन्दा एवं पुलिस अधीक्षक, नालन्दा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के संदेश के साथ पौधारोपण किया गया। उपस्थित लोगों को अधिकाधिक वृक्ष लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “सबका सम्मान – जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत आयोजित सहयोग शिविरों का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। इसके माध्यम से पात्र लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन, निबंधन, सत्यापन, ई-केवाईसी एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों को ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसमर्थन एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंचायतों एवं नगर निकायों में सहयोग शिविरों का आयोजन पूर्ववत् जारी रहेगा।
सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं लाभुकों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं आवेदनों का निष्पादन कराया गया।
प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर का आयोजन जिले के सभी प्रखंडों में 17 एवं 18 जून 2026 को किया जाएगा।
शिविर के उद्देश्य :-
केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना है।
योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये आवेदन, निबंधन, सत्यापन एवं e-KYC जैसी सुविधायें एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है ।
प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर के अतिरिक्त पंचायतों एवं नगर निकायों में सहयोग शिविर का आयोजन पूर्ववत् जारी रहेगा।
सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर आलावाँ पंचायत में विभिन्न विभागों द्वारा आमजनों से आवेदन प्राप्त किए गए।
सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 115 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया।
विभागवार प्राप्त आवेदनों का विवरण निम्नलिखित है –
- प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय – 24 आवेदन
- परवलपुर अंचल कार्यालय – 19 आवेदन
- प्रखंड आपूर्ति विभाग – 04 आवेदन
- श्रम प्रवर्तन विभाग – 01 आवेदन
- प्रखंड सहकारिता विभाग – 44 आवेदन
- प्रखंड कृषि विभाग – 03 आवेदन
- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग – 08 आवेदन
- विद्युत विभाग – 02 आवेदन
- प्रखंड पंचायत विभाग – 04 आवेदन
- लघु सिंचाई विभाग – 02 आवेदन
- जन्म एवं मृत्यु निबंधन संबंधी – 04 आवेदन
शिविर में प्राप्त सभी 115 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर लाभुकों को आवश्यक जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी , विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी, कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिला /पुरुष आदि उपस्थित थें ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar







No comments yet. Be the first to comment!