जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना मुख्य लक्ष्य
पटना (Bihar News): बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विकास और जनकल्याण को गति देते हुए आज सभी 534 प्रखंडों में ‘प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर’ का ऐतिहासिक शुभारंभ किया। इस खास अवसर पर उन्होंने फुलवारीशरीफ (Phulwarisharif) विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी 73 विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि इन जन-कल्याण शिविरों का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति के दरवाजे तक पहुंचाना है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए उन्होंने घोषणा की कि फुलवारीशरीफ प्रखंड के नदियावाँ स्थित मध्य विद्यालय को प्लस टू (+2) स्कूल में उत्क्रमित किया जाएगा।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन और ई-केवाईसी (e-KYC) पर सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन (Social Security Pension Bihar) के लाभार्थियों को लेकर अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी भी 18 से 20 लाख ऐसे परिवार हैं, जिनका या तो बैंक खाते का के-वाईसी (KYC) पूरा नहीं हुआ है या उनका खाता आधार से लिंक नहीं है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे लोगों को तुरंत चिन्हित कर उन्हें पेंशन योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
शिक्षा में समानता: हर प्रखंड में खुलेगा ‘सरस्वती विद्या निकेतन’
शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव लाते हुए सीएम ने ऐलान किया कि बिहार के सभी 534 प्रखंडों में ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ के रूप में मॉडल स्कूल स्थापित किए जाएंगे। इन स्कूलों की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यहाँ सांसद, मंत्री, सरकारी अधिकारी और गरीब तबके के बच्चे एक साथ एक ही बेंच पर बैठकर समान शिक्षा प्राप्त करेंगे।
3 साल में बनेंगे दो नए मरीन ड्राइव (Bihar Marine Drive Project)
बुनियादी ढांचे (Infrastructure) के विकास को रफ्तार देते हुए मुख्यमंत्री ने सड़क और परिवहन को लेकर एक महत्वाकांक्षी घोषणा की। उन्होंने बताया कि अगले तीन वर्षों के भीतर पी०पी०पी० (PPP) मोड पर राज्य में दो नए मरीन ड्राइव का निर्माण कराया जाएगा:
- कोईलवर से दीघा मरीन ड्राइव (Koilwar to Digha)
- मुंगेर से भागलपुर मरीन ड्राइव (Munger to Bhagalpur)







No comments yet. Be the first to comment!