भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में खेले गए बीसीए विमेंस अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले में टीम ए को टीम एफ ने हराया

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

भागलपुर, 17 जून,भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में खेले गए बीसीए विमेंस अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले में भागलपुर में आयोजित लीग चरण की टेबल टॉपर टीम एफ ने पटना में आयोजित लीग चरण

भागलपुर, 17 जून,भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में खेले गए बीसीए विमेंस अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले में भागलपुर में आयोजित लीग चरण की टेबल टॉपर टीम एफ ने पटना में आयोजित लीग चरण की टेबल टॉपर टीम ए को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

दोनों शीर्ष टीमों के बीच खेला गया यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ए ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। टीम की ओर से सलोनी कुमारी ने 30 गेंदों पर 57 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान अक्षरा गुप्ता ने 22 गेंदों में 38 रन बनाए। अंत में मुखरा ने नाबाद 19 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।


टीम एफ की ओर से सिद्धि कुमारी और प्रतिभा ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि सेजल और प्रिया राज को एक-एक सफलता मिली।


163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम एफ ने 17.3 ओवर में मात्र दो विकेट खोकर 165 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से प्रतिभा ने नाबाद 60 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि संतोषी कुमारी ने 20 गेंदों में 44 रनों की विस्फोटक पारी खेली। शिवी सिंह ने 26 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया। इससे पहले गेंदबाजी में भी दो विकेट लेने वाली प्रतिभा को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया।
फाइनल मुकाबले में अंपायर की जिम्मेदारी मनोहर कुमार और राघव ठाकुर ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में अंकित अमृत राज और शिवम कुमार ने अपनी सेवाएं दीं।


मैच के उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दोनों टीमों को शानदार प्रदर्शन और फाइनल तक पहुंचने के लिए बधाई दी तथा विजेता टीम एफ और उपविजेता टीम ए को क्रमशः विनर एवं रनर-अप ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।


इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी भागलपुर जय नारायण कुमार,बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के चेयरमैन डॉ. आनंद कुमार मिश्रा, भागलपुर जिला क्रिकेट संघ (बीडीसीए) के उपाध्यक्ष सुभीर मुखर्जी, सचिव डॉ. जयशंकर ठाकुर, सीनियर जिला टीम के कप्तान बास्कीनाथ मिश्रा, डॉ. अर्जुन कुमार, गुड्डू पांडे सहित कई गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह जानकारी भागलपुर के उपाध्यक्ष सुभीर मुखर्जी ने दी ।

Dr Nawal Kishor
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
JEEVIKA Bihar
Bhagalpur Police
DM & Collector, Banka

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.