दरभंगा न्यूज़: जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में ‘शौर्य संवाद’ आयोजित, भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

दरभंगा के जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा आयोजित 'शौर्य संवाद' बैठक में भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की भूमि और पुलिस से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर।

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में आयोजित हुई मासिक शौर्य संवाद बैठक

भूतपूर्व सैनिकों एवं आश्रितों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया गया बल

दरभंगा, 18 जून 2026:- जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, दरभंगा द्वारा मासिक “शौर्य संवाद” बैठक का आयोजन गुरुवार को दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में किया गया।


बैठक की अध्यक्षता जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कमांडर रामजी राय (सेवानिवृत्त) ने की।
बैठक में पुलिस हेल्प-डेस्क एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।


इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव एवं पहल पर विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के एकीकृत भवन के निर्माण हेतु भूमि आवंटन, पुलिस हेल्प-डेस्क के प्रभावी संचालन तथा भूमि संबंधी मामलों के शीघ्र निष्पादन की आवश्यकता पर बल देते हुए इन मुद्दों के समाधान में हो रही देरी पर असंतोष व्यक्त किया।


जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं प्रतिनिधियों से इन समस्याओं के त्वरित एवं समुचित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।


उन्होंने आश्वस्त किया कि भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से “शौर्य संवाद” बैठक का नियमित आयोजन किया जाएगा ताकि उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.