महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार तथा जिलाधिकारी, मधेपुरा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, मधेपुरा के सौजान्न से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन इंडोर स्टेडियम, मधेपुरा में किया गया।
योग शिविर में डायट मधेपुरा की छात्राएँ, मध्य विद्यालय जगजीवन आश्रम की छात्राएँ, उच्च विद्यालय, भर्राही की छात्राएँ, मिशन शक्ति एवं मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के सभी कर्मी के बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. पतंजलि योग प्रशिक्षक प्रीति कुमारी के द्वारा उपस्थित लोगों क़ो योग करवाया गया।
कार्यक्रम क़ो संबोधित करते हुए विशेष कार्य पदाधिकारी-सह-जिला परिवहन पदाधिकारी श्री संतोष कुमार ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय पद्धति है जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने में मदद करती है।
वही विशेष कार्य पदाधिकारी पदाधिकारी-सह-जिला योजना पदाधिकारी श्री उमाशंकर कुमार ने कहा की योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि
हम योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे और एक स्वस्थ भारत का निर्माण करें।
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी-सह- नोडल पदाधिकारी सीमा कुमारी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग का महत्व और भी बढ़ गया है। यदि हम प्रतिदिन कुछ समय योग और प्राणायाम के लिए निकालें, तो हम शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक स्वस्थ और ऊर्जावान बन सकते हैं। योग हमें अनुशासन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास भी प्रदान करता है।
जिला परियोजना प्रबंधक श्री अमन कुमार झा ने कहा की योग मन, शरीर और आत्मा का संतुलन है।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग अवनीश कुमार, डी.एम.सी मो इमरान आलम, केंद्र प्रशासक कुमारी शालिनी, लैंगिक विशेषज्ञ राजेश कुमार, मुमताज़ आलम, एफ.एल.एस अभिमन्यु कुमार, शिक्षिका प्रीति कुमारी, रंजना कुमारी, खेल शिक्षक अरुण कुमार, अमित, राकेश, विनय, परामर्शी संगीता कुमारी के साथ-साथ वन स्टॉप सेंटर, जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन, पालनाघर, मधेपुरा के सभी कर्मी मौजूद थे.
Information & Public Relations Department, Government of Bihar







No comments yet. Be the first to comment!