कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित,निर्धारित लक्ष्य के अनुसार उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

सिंगरौली, 22 जून 2026/ कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित कार्यों एवं जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

सिंगरौली, 22 जून 2026/ कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित कार्यों एवं जनहित से जुड़े विषयों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में कलेक्टर ने मॉडल रोड निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। सड़क के किनारे पड़े मलबे का तत्काल उठाव कराया जाए तथा बिखरी गिट्टी की सफाई कर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक संकेतक अनिवार्य रूप से लगाए जाने के निर्देश भी दिए।


कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को वनाधिकार संबंधी दावों की जांच कर उनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के अंतर्गत वन संसाधनों को चिन्हित कर ग्राम स्तरीय समितियों के माध्यम से दावे प्रस्तुत कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में 16 जून से 30 जून तक आयोजित प्रवेश उत्सव के दूसरे चरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने विद्यालयों के लिए नियुक्त अधिकारियों को अपने आवंटित विद्यालयों में उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने ट्रॉमा सेंटर में ब्लड बैंक स्थापित किए जाने के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को सिविल वर्क एवं उपकरणों से संबंधित एस्टीमेट तैयार कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।
जिले में वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाए जाने के संबंध में कलेक्टर ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में पौधरोपण हेतु स्थल चिन्हित कर लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए।

साथ ही वन विभाग को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में पौधे उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया।डॉग बाइट की रोकथाम के संबंध में कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को डॉग स्टरलाइजेशन सेंटर निर्धारित एसओपी के अनुसार संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डॉग बाइट के मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से वैक्सीनेशन कराया जाए।

बैठक में उपस्थित बीपीसीएल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं तथा कनेक्टिविटी की टेस्टिंग सभी सुरक्षा मानकों के साथ सुनिश्चित की जाए। साथ ही आईईसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को पीएनजी कनेक्शन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।


कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 50 दिवस एवं 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण हेतु एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा।बैठक में अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, एसडीएम माड़ा नंदन तिवारी, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी. सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।


CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.