सिवनी/कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन में जिले में लंबित सीमांकन प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत सभी तहसीलों में पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक के संयुक्त दल गठित कर प्रकरणों का त्वरित निराकरण कराया जा रहा है, जिसकी नियमित मॉनिटरिंग अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) द्वारा की जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार अभियान के दौरान गत वर्ष के 1,435 लंबित प्रकरणों तथा चालू वर्ष में दर्ज 7,780 प्रकरणों सहित कुल 9,217 सीमांकन प्रकरण निराकरण के लिए उपलब्ध थे। इनमें से विशेष अभियान के माध्यम से 5,708 प्रकरणों का निराकरण किया गया। पूर्व में निराकृत प्रकरणों सहित अब तक जिले में कुल 7,600 सीमांकन प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है, जो कुल प्रकरणों का 82.46 प्रतिशत है।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि शेष लंबित प्रकरणों का भी विशेष अभियान चलाकर 30 जून तक शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता, विलंब या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को प्रभावी पर्यवेक्षण करते हुए अभियान की सतत समीक्षा कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav #seoni Department Of Revenue, Madhya Pradesh







No comments yet. Be the first to comment!