सिवनी / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 01 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की विस्तृत बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों की विभागवार समीक्षा की।
बैठक में कलेक्टर ने कार्यक्रम के प्रत्येक चरण की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के समयबद्ध एवं प्रभावी निर्वहन के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन, विभागीय विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी, हितग्राहियों को हितलाभ वितरण, मंच संचालन, बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था तथा वीआईपी प्रोटोकॉल सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करें। उन्होंने प्रत्येक विभाग को अपने-अपने दायित्वों की नियमित मॉनिटरिंग करने, स्थल का बार-बार निरीक्षण करने तथा किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम जिले के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी अधिकारी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और कार्यक्रम का गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन सुनिश्चित करें।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर श्री सी.एल. चनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा, एसडीएम श्रीमती पूर्वी तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav #seoni Home Department of Madhya Pradesh







No comments yet. Be the first to comment!