मुख्यमंत्री डॉ यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

मुख्यमंत्री डॉ यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

सिवनी / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 01 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने कार्यक्रम स्थल पॉलिटेक्निक ग्राउंड एवं हेलीपैड स्थल, सेफ हाउस सहित सुकतरा हवाई पट्टी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयसीमा में पूर्ण करने तथा प्रत्येक व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती मीना ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक व्यवस्था का सूक्ष्मता से परीक्षण सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं व्यवस्थित आयोजन हो सके।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर श्री सी.एल. चनाप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा, एसडीएम श्रीमती पूर्वी तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh #seoni Dr Mohan Yadav

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.