मुख्यमंत्री ने किया टिकरिया कैलवारा में रेडीमेड गारमेण्ट क्लस्टर का ऑनलाईन भूमिपूजन,कटनी जिले के 55 औद्योगिक इकाइयों को 13.2 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक से किया अंतरित

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

Katni – On the occasion of International MSME Day, Chief Minister Dr. Mohan Yadav presented a major gift—a ready-made garment cluster—to all entrepreneurs, start-up founders, artisans, and workers of Katni district during the 'Empowered Entrepreneur, Prosperous Madhya Pradesh' summit held in Bhopal on Saturday.

मुख्यमंत्री ने विधायक श्री जायसवाल और उद्योगपति से किया वर्चुअली संवाद

कटनी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग दिवस पर भोपाल में आयोजित सशक्त उद्यमी, समृद्ध मध्यप्रदेश समिट से कटनी जिले के सभी उद्यमियों, स्टार्ट-अप क्रिएटर्स, कारीगरों एवं श्रमिकों को रेडीमेड गारमेण्ट क्लस्टर के रूप में बड़ी सौगात दिया है।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कटनी जिले के टिकरिया कैलवारा औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत 445.85 लाख रुपए की राशि से करीब 2.98 हेक्टेयर भू-क्षेत्र में बनने वाले रेडीमेड गारमेण्ट क्लस्टर का आनलाइन भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कटनी जिले के 55 औद्योगिक इकाइयों को 13.2 करोड रूपये की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक से अंतरित किया।

इधर कटनी के कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष से विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल, कलेक्टर श्री आशीष तिवारी , जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी और महाप्रबंधक उद्योग एवं व्यापार श्रीमती ज्योति सिंह, प्रबंधक श्री राजेश पटेल और उद्यमी व उद्योगपति वर्चुअली जुड़े रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विधायक श्री जायसवाल से वर्चुअली चर्चा के दौरान कहा कि कटनी के विकास के लिए आपका सतत प्रयास रंग ला रहा है। विधायक श्री जायसवाल ने बताया कि प्रारंभिक चरण में 67 औद्योगिक प्लॉट विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से लगभग 50–60 प्लॉटों के लिए उद्यमियों द्वारा सहमति भी प्रदान की जा चुकी है। इससे नए उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने में बड़ी आर्थिक सहायता मिलेगी और 600 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में विशेष रूप से गारमेंट उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह परियोजना कटनी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए दी जा रही एमएसएमई प्रोत्साहन योजना 2025 को विधायक श्री जायसवाल ने उद्योगों के विकास के नजरिए से मील का पत्थर बताया। इस योजना के तहत स्‍थापित होने वाली इकाईयों को प्‍लांट और मशीनरी में निवेश का 40 प्रतिशत सब्सिडी देने का प्रावधान किया है। इस सहायता का लाभ लेने वाली औद्योगिक इकाई को कुल सहायता उसके द्वारा किये गये स्‍थायी पूंजी निवेश के 200 फीसदी तक सीमित होगी।

विदित हो कि मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में सिर्फ बरगवां औद्योगिक क्षेत्र ही संचालित था। लेकिन 2013 के बाद से विधायक श्री जायसवाल के सतत प्रयासों एवं विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र में लमतरा औद्योगिक क्षेत्र, अमकुही औद्योगिक क्षेत्र , तखला औद्योगिक क्षेत्र एवं कैलवारा (टिकरिया) औद्योगिक क्षेत्र के साथ औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिली है। इन सभी औद्योगिक क्षेत्रों के समग्र विकास से कटनी एक सशक्त औद्योगिक हब बनने की दिशा में अग्रसर होगा। विधायक श्री जायसवाल ने मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर एवं औद्योगिक भारत के विज़न को साकार करने के लिए अनवरत कार्य कर रहे मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने किया कटनी के उद्योगपति से संवाद

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कटनी जिले के उद्योगपति श्री अमित सिंघई से वर्चुअली संवाद करते हुए दाल मिलर्स को शासन द्वारा मिली छूट का जिक्र करते हुए रेडीमेंट वस्त्र निर्माण औद्योगिक क्षेत्र के भूमि पूजन से अवगत कराया। इस पर श्री सिंघई ने रेडीमेड वस्त्र निर्माण व्यापारी संघों की तरफ से मुख्यमंत्री डॉ यादव को इस बड़ी सौगात के लिए धन्यवाद दिया।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.