एसडीएम व एसडीपीओ ने जेल में की छापेमारी

By Gaurav Kabir

Published on: May 4, 2026

एसडीएम व एसडीपीओ ने जेल में की छापेमारी उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित मंडल उपकारा में शुक्रवार की सुबह एसडीएम पंकज कुमार घोष और एसडीपीओ अविनाश कुमार ने छापेमारी की!छापेमारी के दौरान किसी भी प्रकार की

निरक्षण करते एसडीएम

एसडीएम व एसडीपीओ ने जेल में की छापेमारी

उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित मंडल उपकारा में शुक्रवार की सुबह एसडीएम पंकज कुमार घोष और एसडीपीओ अविनाश कुमार ने छापेमारी की!छापेमारी के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक समान नहीं मिला। यधपि छापेमारी को लेकर बंदियों और जेल प्रशासन के बीच हड़कंप मचा रहा। यहां पर करीब दो घंटे तक छापेमारी अभियान चला।

राज्य मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर छापेमारी की गई। अभियान को पूरी तरह गुप्त रखा गया था। करीब दो घंटे तक चली छापेमारी के दौरान किसी प्रकार के आपत्तिजनक समान नहीं मिलनें की बात बताई जा रही है ।यधपि पूरे छापेमारी के दौरान  जेल कर्मियों और कैदियों के बीच हड़कंप मचा रहा । छापेमारी अभियान पूरी होने के बाद एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि सभी वार्डों को खंगाला गया। कैदियों के रहनें, खाने के समान को देखा गया। भंडार गृह का अवलोकन किया गया।

अधिकारी ने कारा उपाधीक्षक को जरूरी निर्देश दिए । एसडीएम ने जेल के अंदर साफ सफाई को लेकर उपकारा अधीक्षक को निर्देशित किया। कारा उपाधीक्षक द्वारा कैदियों के बीच सफाई के प्रति जागरूक करनें की बात का पता चला। उदाकिशुनगंज एसडीएम पंकज कुमार घोष सहित प्रशासनिक अधिकारियों का काफिला अल सुबह जेल परिसर पहुंचा। सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम के बीच जेल के प्रत्येक सेल और बैरक की पूरी जांच-पड़ताल की गई। करीब दो घंटे तक चले सर्च अभियान में अधिकारी  के हाथ कुछ नहीं लगा। जांच पड़ताल के बाद छापेमारी टीम लौट गई। इस दौरान जेल के अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

Tags:

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.