राज्यपाल, मुख्यमंत्री,मुख्य सचिव,मंत्री, सांसद एवं विधायकों सहित सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत
इंदौर, 18 जून को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज अपने पांच दिवसीय मध्य प्रदेश प्रवास के सुअवसर पर अल्प प्रवास हेतु इंदौर पहुंचीं। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति के गरिमामयी आगमन पर संपूर्ण प्रदेश की ओर से उनका अत्यंत आत्मीय, गरिमापूर्ण एवं भव्य स्वागत किया गया।
विमानतल पर गरिमामय अगवानी में महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट किया। साथ ही नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, डीजीपी श्री कैलाश मकवाना, इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी, इंदौर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक श्री रमेश मेंदोला, विधायक मनोज पटेल तथा पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह, इंदौर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपति का आदरपूर्वक अभिवादन किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए।
देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर स्वागत के उपरांत, राष्ट्रपति वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर द्वारा अपने आगे के निर्धारित कार्यक्रमों के लिए प्रस्थान कर गई।






No comments yet. Be the first to comment!