जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, पूर्णिया श्रीमती सुगंधा शर्मा के निदेश के आलोक में गुरुवार को पूर्णिया जिला अंतर्गत पूर्णिया पूर्व (सदर) प्रखंड में “सखी वार्ता” कार्यक्रम का सफल आयोजन

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

पूर्णिया:18 जून जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, पूर्णिया श्रीमती सुगंधा शर्मा के निदेश के आलोक में गुरुवार को पूर्णिया जिला अंतर्गत पूर्णिया पूर्व (सदर) प्रखंड में "सखी वार्ता" कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

पूर्णिया:18 जून जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, पूर्णिया श्रीमती सुगंधा शर्मा के निदेश के आलोक में गुरुवार को पूर्णिया जिला अंतर्गत पूर्णिया पूर्व (सदर) प्रखंड में “सखी वार्ता” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों को सामाजिक कुरीतियों, महिला अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है, साथ ही PMMVY एवं MKUY की प्रगति लाने हेतु जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को बाल विवाह उन्मूलन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लैंगिक हिंसा, दहेज प्रथा, महिला सुरक्षा तथा अल्पायु में मातृत्व से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

बाल विवाह एवं दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए इनके उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया गया

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, पूर्णिया सदर लक्ष्मी कुमारी एवं केंद्र प्रशासक वन स्टॉप सेंटर कुसुम कुमारी द्वारा वन स्टॉप सेंटर एवं 181 महिला हेल्प लाईन की जानकारी दी गयी एवं सभी महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका, लेखा सहायक DHEW एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

जिसमें जिला मिशन समन्वयक, DHEW नंदन कुमार सिंह ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से डिजिटल भुगतान प्रणाली तथा वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई ।

उन्होंने महिलाओं को नियमित बचत एवं सरकारी वित्तीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को लाभ दिया जा सके इस हेतु सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को विशेष निर्देश दिया गया कि ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त किया जाये ।

कार्यक्रम में महादलित टोला के किशोरी समूह की सदस्यों एवं स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया तथा विभिन्न विषयों पर अपने विचार भी साझा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाज से समाप्त करने तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.