महिला एवं बाल विकास निगम, सुपौल के तत्वावधान में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW), सुपौल के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

महिला एवं बाल विकास निगम, सुपौल के तत्वावधान में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW), सुपौल के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशनपुर प्रखंड अंर्तगत मलाढ एंव करेहेया पंचायत के सेविका

महिला एवं बाल विकास निगम, सुपौल के तत्वावधान में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW), सुपौल के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशनपुर प्रखंड अंर्तगत मलाढ एंव करेहेया पंचायत के सेविका एंव अन्य के साथ ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को बाल विवाह, लैंगिक हिंसा, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें उपलब्ध सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी देना था।

सखी वार्ता के दौरान DHEW की टीम ने उपस्थितों को बताया कि बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, जो बालिकाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा तथा उनके उज्ज्वल भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। साथ ही विवाह की वैधानिक आयु एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

साथ ही सभी को अपने -अपने पोशक क्षेत्र के लाभुकों को प्रेरित करने हेतू बताया गया ।कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, पोषण एवं साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई।

संकट की स्थिति में उपलब्ध सेवाओं जैसे कानूनी सहायता, परामर्श सेवा, अस्थायी आश्रय, चिकित्सा सहायता एवं पुलिस सहयोग के लिए सुपौल जिला में वन स्टाप सेंटर का संचालन सदर अस्पताल के कैम्पस में किया जाता है जिसकी जानकारी सभी को दी गई। इसके साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन 181 के उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी को बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में श्री हरिनारायण कुमार जिला मिशन समन्वयक, श्रीमती अर्चना कुमारी परामर्शी, नितु कुमारी, लैंगिक विशेषज्ञ, मोहम्मद तारीक सिद्धकी, लैगिंक विशेषज्ञ, अल्पना कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका, सेविका एंव अन्य भाग लिये।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.