जिला पदाधिकारी बक्सर,साहिला की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

बक्सर :12 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) से संबंधित समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। बैठक में बताया गया कि माह मई

बक्सर :12 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) से संबंधित समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।

बैठक में बताया गया कि माह मई 2026 तक DMF निधि में ₹23.34 लाख की राशि उपलब्ध है। जिसका उपयोग प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY) एवं DMF नियमावली के प्रावधानों के अनुरूप किया जाएगा।

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण तथा आधारभूत संरचना से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

राज हाई स्कूल में स्पेस लैब स्थापना, अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव में आरओ एवं वाटर कूलर तथा शौचालय मरम्मत डॉ० भीमराव अंबेडकर बालिका कल्याण छात्रावास हेतु किचन शेड निर्माण, अनुमंडल पुस्तकालय के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था एवं विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र भवनों के निर्माण संबंधी योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर प्राक्कलन उपलब्ध कराने तथा स्वीकृत योजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.