नौकरी छोड़ अभिषेक बने सफल मसाला उद्योग के मालिक,पीएमएफएमई योजना से मिली नई दिशा,अब अन्य युवाओं को भी दे रहे रोजगार

By Gaurav Kabir

Published on: May 18, 2026

उद्द्योग विभाग की पीएमएफएमई योजना जिले के युवाओं के लिए स्वरोजगार का मजबूत माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से कई युवा स्वयं का उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक

उद्द्योग विभाग की पीएमएफएमई योजना जिले के युवाओं के लिए स्वरोजगार का मजबूत माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से कई युवा स्वयं का उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है शिवपुरी निवासी अभिषेक राठौर की, जिन्होंने प्राइवेट नौकरी छोड़कर अपना मसाला उद्योग स्थापित किया और आज अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं।नौकरी से उद्यमिता तक का सफरअभिषेक राठौर पूर्व में न्यू हॉलेंड कंपनी में प्राइवेट नौकरी करते थे।नौकरी के दौरान ही उन्होंने स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया।

इस संबंध में उन्होंने उद्यानिकी विभाग के डीआरपी गिर्राज ओझा से संपर्क किया, जिन्होंने उन्हें विभागीय अधिकारियों से मार्गदर्शन दिलाया।अधिकारियों द्वारा उन्हें बताया गया कि पीएमएफएमई योजना के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने हेतु ऋण एवं अनुदान का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

इसके बाद अभिषेक ने योजना के तहत आवेदन कर पंजाब नेशनल बैंक, झांसी तिराहा शाखा से 17 लाख 58 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया।35 प्रतिशत सब्सिडी से मिला बड़ा सहयोग योजना के अंतर्गत अभिषेक को कुल ऋण राशि पर 35 प्रतिशत अनुदान के रूप में लगभग 6 लाख 15 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई।

आर्थिक सहायता मिलने के बाद उन्होंने फूड पार्क बड़ौदी में अपनी मसाला निर्माण इकाई स्थापित की। वर्तमान में वे “उत्कर्ष मसाला” ब्रांड के नाम से मसालों का निर्माण एवं विक्रय कर रहे हैं। उनके उत्पाद शिवपुरी जिले के साथ-साथ अन्य जिलों में भी भेजे जा रहे हैं।

रोजगार सृजन अभिषेक ने अपने उद्योग के माध्यम से तीन अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराया है। उनका कहना है कि मध्यप्रदेश सरकार के उद्यानिकी विभाग की योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने युवाओं को भी संदेश दिया है, केवल नौकरी के लिए परेशान न हों बल्कि रोजगार सृजन का मार्ग ढूंढे।

#shivpuri

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.