जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद शिवपुरी के आधिपत्य अंतर्गत पर्यटक स्वागत केंद्र, छत्री रोड, शिवपुरी स्थित रिक्त दुकानों तथा भदैया कुंड कैफेटेरिया संचालन एवं संधारण कार्य की नीलामी की जा रही है।नोडल अधिकारी/सचिव जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद ने बताया कि दुकान क्रमांक 4, 5, 6, 8, 11, 12, 13, 15, 17 एवं 18 (कुल 10 दुकानें) एवं भदैया कुंड कैफेटेरिया संचालन एवं संधारण कार्य की निविदा हेतु विज्ञप्ति जारी की गई है।
कोई भी भारतीय नागरिक अथवा संस्था, जिसके विरुद्ध कोई आपराधिक अथवा आर्थिक अपराध का प्रकरण पंजीबद्ध न हो तथा जो देशविरोधी गतिविधियों में संलग्न न हो, नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
प्रत्येक दुकान के लिए ऑफर पत्र निर्धारित शुल्क 2,000 रुपये का डीडी/बैंकर्स चेक, नोडल अधिकारी डीएटीसीसी शिवपुरी के पक्ष में जमा कर 20 मई 2026 को दोपहर 3 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। दुकानों के लिए ऑफर पत्र के साथ निर्धारित अमानत राशि रूपये 50 हजार रुपए तथा कैफेटेरिया के संचालन हेतु अमानत राशि 3 लाख रुपए एफडीआर जमा करना अनिवार्य है।
ऑफर पत्र 20 मई (बुधवार) को सायं 05 बजे उपस्थित ऑफरदाताओं के समक्ष खोले जायेंगे।ऑफर पत्र में अपने निवास का स्थाई पता अनिवार्य रूप से भरना होगा। ऑफर पत्र स्वीकृत / अस्वीकृत करने का अधिकार सक्षम अधिकारी डीएटीसीसी शिवपुरी को होगा। अधिक जानकारी एवं विस्तृत शर्ते डीएटीसीसी कार्यालय शिवपुरी में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर देखी जा सकती हैं अथवा सहायक नोडल अधिकारी सौरभ गौड़ मोबाईल नम्बर 7000653045 से ली जा सकती है।
निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी नियम और शर्ते वेबसाइट www.nic.in पर उपलब्ध है।
#shivpuri







No comments yet. Be the first to comment!