Bihar B.Ed Exam 2026: दरभंगा के 21 केंद्रों पर 7 जून को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, 10:30 बजे के बाद ‘नो एंट्री’; जानें जरूरी गाइडलाइंस

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

​दरभंगा न्यूज़ डेस्क | 05 जून 2026 ​Bihar B.Ed CET Exam 2026: बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर के दिशा-निर्देशन में बिहार बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed.- 2026) का आयोजन आगामी 7 जून

दरभंगा न्यूज़ डेस्क | 05 जून 2026

Bihar B.Ed CET Exam 2026: बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर के दिशा-निर्देशन में बिहार बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET-B.Ed.- 2026) का आयोजन आगामी 7 जून 2026 (रविवार) को किया जाएगा। दरभंगा जिले में इस परीक्षा के स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में केंद्राधीक्षकों की ब्रीफिंग की गई।

​परीक्षा का समय और केंद्र

​दरभंगा जिला मुख्यालय में परीक्षार्थियों के लिए कुल 21 परीक्षा केंद्र (Exam Centers) बनाए गए हैं।

  • परीक्षा की तिथि: 07 जून 2026 (रविवार)
  • परीक्षा का समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक

​परीक्षार्थियों के लिए सख्त निर्देश: 10:30 बजे के बाद ‘नो एंट्री’

​जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं:

  • प्रवेश का समय: परीक्षार्थियों को केंद्र में सुबह 08:30 बजे से 10:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। 10:30 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में एंट्री नहीं मिलेगी।
  • बायोमेट्रिक हाजिरी: परीक्षा कक्ष में जाने से पूर्व सभी परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति (Biometric Attendance) दर्ज की जाएगी।
  • प्रतिबंधित वस्तुएं: परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, डिजिटल डायरी आदि) ले जाना पूर्णतः वर्जित है। पकड़े जाने पर बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

​परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाना है जरूरी? (Important Documents)

​परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है:

  • एडमिट कार्ड की 2 प्रतियां: परीक्षार्थियों को वेबसाइट से डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र (Admit Card) की 2 प्रिंटेड कॉपी लानी होगी। दोनों पर वीक्षक (Invigilator) के हस्ताक्षर होंगे और एक कॉपी परीक्षार्थी को वापस कर दी जाएगी।
  • फोटो (यदि आवश्यक हो): यदि तकनीकी कारणों से एडमिट कार्ड पर फोटो नहीं है, तो परीक्षार्थी उस पर अपना पासपोर्ट साइज फोटो चिपका कर लाएं।
  • वैध पहचान पत्र: परीक्षार्थियों को अपना आधार कार्ड और फॉर्म भरते समय दिया गया ओरिजिनल आईडी प्रूफ साथ लाना अनिवार्य है।

​कदाचार रोकने के लिए जैमर और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

​बैठक में अपर समाहर्ता ने निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर जैमर (Jammers) लगाए जाएंगे। केंद्राधीक्षकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि जैमर काम कर रहे हैं या नहीं। मुख्य द्वार पर महिला और पुरुष पुलिस बल की मदद से अभ्यर्थियों की सघन जांच (Frisking) के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही, किसी भी केंद्राधीक्षक या वीक्षक को परीक्षा कक्ष में स्मार्ट फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

​ब्रीफिंग में अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) विकास कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा और बीआरएबीयू, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय तथा संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.