अररिया,जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड सहयोग -सह- जन-कल्याण शिविर आयोजित, 18 जून को भी आयोजित होगा शिविर

By Gaurav Kabir

Published on: June 17, 2026

जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन के दिशा निर्देश में जिले के सभी प्रखंडों में “प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर” आयोजित किया जा रहा है। उक्त शिविर सभी प्रखंडों में 18 जून 2026 को भी आयोजित होगा।

जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन के दिशा निर्देश में जिले के सभी प्रखंडों में “प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर” आयोजित किया जा रहा है। उक्त शिविर सभी प्रखंडों में 18 जून 2026 को भी आयोजित होगा। इस शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र लाभुकों तक पहुंचाया जा रहा है। शिविर में योजनाओं के अंतर्गत आवेदन, निबंधन, सत्यापन, ई-केवाईसी, लंबित मामलों का निष्पादन एवं स्वीकृत लाभों का वितरण किया जा रहा है।

उक्त शिविर के सफल संचालन हेतु जिला पदाधिकारी अररिया द्वारा पूर्व में ही आदेश जारी कर जिला स्तरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

शिविर में आयुष्मान भारत-PM-JAY, आयुष्मान वय वंदना कार्ड (70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग), सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं (वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग), पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G), लखपति दीदी (SGH लिंकेज), प्रधानमंत्री स्वनिधि (PM SVANidhi), VBG Ram G, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN), मुख्यमंत्री कन्या उत्थान एवं छात्रवृत्ति योजनाएं, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं, BOCW (निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड), मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं।

प्रखंड परिसर में सुबह 10ः00 बजे से ही शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक योजना के लिए अलग काउंटर एवं प्रत्येक काउंटर के लिए नोडल पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।शिविर में लाभुकों के मार्गदर्शन, दस्तावेज जांच एवं आवेदन प्रक्रिया में सहायता भी की जा रही है।

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी जिला स्तरीय कार्यालय प्रधानों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी प्रखंडों में शिविर का सफल आयोजन सुनिश्चित करें, ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से आमजनों को उपलब्ध कराया जा सके।


जिला प्रशासन अररिया
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.