बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) के लिखित परीक्षा को लेकर ब्रीफिंग

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

दरभंगा, 27 जून 2026 :- प्रेक्षागृह दरभंगा में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर द्वारा बिहार पुलिस में "बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग" में 'सिपाही (प्रचालक)' में 933 रिक्तियों के लिए लिखित परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षक, सभी प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कार्यपालक सहायक को ब्रीफिंग किया गया।

जिला मुख्यालय के 24 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा

दरभंगा, 27 जून 2026 :- प्रेक्षागृह दरभंगा में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर द्वारा बिहार पुलिस में “बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग” में ‘सिपाही (प्रचालक)’ में 933 रिक्तियों के लिए लिखित परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षक, सभी प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कार्यपालक सहायक को ब्रीफिंग किया गया।
उन्होंने कहा कि 28 जून 2026 (रविवार) को एकल पाली में यथा मध्याहन 12:00 बजे से 02:00 बजे अपराह्न तक जिला मुख्यालय अवस्थित 24 परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजित होगी।
अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय 10:00 बजे पूर्वाह्न से 11:00 बजे पूर्वाह्न तक निर्धारित है।
परीक्षा केंद्र पर पर्षद द्वारा निम्नांकित व्यवस्था की जायेगी :
जैमर का अधिष्ठापन,CCTV सर्विलांस अधिष्ठापन,केन्द्राधीक्षक के नियंत्रण कक्ष में हॉट लाइन (VoIP) फोन,परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थी के प्रवेश के समय फोटोग्राफी कराना,अभ्यर्थी के बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट,परीक्षा के क्रम में अभ्यर्थी का फोटोग्राफी,परीक्षा के क्रम में अभ्यर्थी का विडियोग्राफी कराना है।
केन्द्राधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के निमित्त सम्पूर्ण व्यवस्था एक दिन पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।
परीक्षा का संचालन स्वच्छ,कदाचारमुक्त एवं कुशलतापूर्वक हो, के निमित्त केन्द्राधीक्षक यथासमय प्रशिक्षण बैठक आयोजित कर परीक्षा में प्रतिनियुक्त किये जानेवाले वीक्षकों एवं कर्मियों को आयोग द्वारा परीक्षा संचालनार्थ उपलब्ध कराये गए अनुदेश पुस्तिका में दिए गए सूचना / निदेशों से उन्हें अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।
परीक्षा केंद्र पर केन्द्राधीक्षक सहित परीक्षा कार्य में संलग्न सभी कर्मी पूर्वाह्न 08:00 बजे तक उपस्थित रहेंगे।
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का प्रवेश उपरोक्त तालिका में दिए गए समयानुसार किया जाना है एवं निर्धारित समय पर प्रवेश द्वार बंद कर दी जाएगी तथा इसके उपरांत किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा
परीक्षार्थी को वैध प्रवेश-पत्र तथा फोटो पहचान-पत्र के बिना किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा ।
परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय स्टेटिक दंडाधिकारी परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर उपस्थित रहेंगे तथा प्रवेश करने वाले सभी परीक्षार्थी का भौतिक रूप से जाँच सुनिश्चित करवाएँगे।
प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग के समय पुलिस बल की मौजूदगी अनिवार्य रूप रहेगी।

मुख्य प्रवेश द्वार पर भीड़ न लगायी जाय तथा अभ्यर्थियों को कतारबद्ध / क्रमबद्ध तरीके से प्रवेश कराया जाय। किसी भी परिस्थिति में अभ्यर्थियों का निजी सामान परीक्षा केंद्र के अन्दर ले जाने या रखने की अनुमति न दी जाय।
सहायक केन्द्राधीक्षक अथवा इस हेतु नियुक्त कर्मी लाउडस्पीकर के माध्यम से उद्दघोषणा करेंगे कि कोई भी परीक्षार्थी किसी भी लिखित सामग्री, प्रवेश पत्र पर कोई लेख, सादा कागज, केलकुलेटर, मोबाईल फोन, ब्लूटूथ उपकरण या कोई अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करें।
अन्यथा की स्थिति में उन्हें परीक्षा से वंचित करते हुए उनके कृत्य को कदाचार की श्रेणी में रखते हुए संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।
उक्त ब्रीफिंग में अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार, डीपीओ शिक्षा एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.