दरभंगा:मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं फिशिंग उडेन बोट पैकेज के वितरण कार्यकम का आयोजन

By Gaurav Kabir

Published on: May 12, 2026

दरभंगा:मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं फिशिंग उडेन बोट पैकेज के वितरण कार्यकम का आयोजन दरभंगा:जिले में 11 मई को जिला मत्स्य कार्यालय, दरभंगा के कार्यालय प्रागंण में दरभंगा जिले के मत्स्य कृषकों के बीच

दरभंगा:मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं फिशिंग उडेन बोट पैकेज के वितरण कार्यकम का आयोजन

दरभंगा:जिले में 11 मई को जिला मत्स्य कार्यालय, दरभंगा के कार्यालय प्रागंण में दरभंगा जिले के मत्स्य कृषकों के बीच मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजनान्तर्गत मत्स्य शिकारमाही एवं मत्स्य विपणन किट,नाव एवं जाल पैकेज वितरण योजनान्तर्गत फिशिंग उडेन बोट पैकेज आदि के वितरण का आयोजन कुमार विमल प्रसाद, उप मत्स्य निदेशक, दरभंगा परिक्षेत्र, दरभंगा एवं अनुपम कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी, दरभंगा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

उप मत्स्य निदेशक, दरभंगा परिक्षेत्र, दरभंगा द्वारा बताया गया कि मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं फिशिंग उडेन बोट पैकेज से मछुआरों / मत्स्य विक्रेताओं को अपनी आजीविका में मदद होगी।

जिला मत्स्य पदाधिकारी, दरभंगा अनुपम कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना अंतर्गत मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट की योजना तथा नाव एवं जाल पैकेज वितरण योजनान्तर्गत फिशिंग उडेन बोट पैकेज बिहार सरकार द्वारा राज्य के मछुआरों एवं मत्स्य विक्रेताओं अपने मत्स्य उत्पाद को ताजी एवं हाईजेनिक रूप से बिक्री कर सकेंगे।

जिससे इन्हें अधिक लाभ होगा एवं इनके आमदनी में अभिवृद्धि होगी।मछलियों को अधिक समय तक सुरक्षित ताजी एवं हाईजेनिक रूप से रखने में सहायता होगी साथ ही मत्स्य उपभोक्ताओं को उचित मुल्य पर मछली उपलब्ध हो सकेगा।

रोजगार के उपयोगी साधन उपलब्ध होने से व्यापार बढ़ेगी जिससे इनकी वार्षिक आय में अभिवृद्धि होगी।उक्त वितरण कार्यक्रम में जिला मत्स्य कार्यालय, दरभंगा के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.