दरभंगा न्यूज़: डीएम कौशल कुमार ने कोल्हंटा पटोरी में डिग्री कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय का किया निरीक्षण, 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई

By Gaurav Kabir

Published on: अभी-अभी

दरभंगा न्यूज़: डीएम कौशल कुमार ने कोल्हंटा पटोरी में डिग्री कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय का किया निरीक्षण, 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई Meta Description: दरभंगा के हनुमाननगर प्रखंड स्थित कोल्हंटा पटोरी विद्यालय में डिग्री कॉलेज के संचालन को लेकर डीएम कौशल कुमार ने निरीक्षण किया। चाहरदीवारी और पहुंच पथ के निर्माण को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

डिग्री कॉलेज संचालन को लेकर जिलाधिकारी ने कोल्हंटा पटोरी विद्यालय का किया निरीक्षण

चाहरदीवारी एवं पहुंच पथ कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश,केंद्रीय विद्यालय के कार्यों की भी समीक्षा

दरभंगा 18 जून 2026:-दरभंगा जिले के हनुमाननगर प्रखंड अंतर्गत प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय, कोल्हंटा पटोरी परिसर में डिग्री कॉलेज के संचालन को लेकर जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने निर्माण एवं तैयारी संबंधी कार्यों का जायजा लिया ।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डिग्री कॉलेज के सुचारु संचालन को लेकर परिसर में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने परिसर में संचालित किए जाने वाले केंद्रीय विद्यालय से संबंधित कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं एवं निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने परिसर में आवंटित भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का अवलोकन किया।


उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि विद्यालय परिसर में चाहरदीवारी निर्माण, पहुंच पथ निर्माण तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।


जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा तय समयसीमा के अनुसार कार्यों को पूरा किया जाए, जिससे 01 जुलाई से डिग्री कॉलेज का संचालन प्रारंभ किया जा सके। उल्लेखनीय है कि जिला के आठ प्रखंडों में 1 जुलाई से डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन शुरू होगा जिसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री विद्यानंद ठाकुर सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.