मिशन वात्सल्य की निगरानी एवं समीक्षा हेतु जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति पुनर्गठित

By Gaurav Kabir

Published on: May 19, 2026

मध्य प्रदेश :कटनी – ‘मिशन वात्सल्य’ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, मूल्यांकन और निरंतर समीक्षा के लिए कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का पुनर्गठन किया गया है। पुनर्गठित समिति

मध्य प्रदेश :कटनी – ‘मिशन वात्सल्य’ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, मूल्यांकन और निरंतर समीक्षा के लिए कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का पुनर्गठन किया गया है। पुनर्गठित समिति में कुल 16 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ 2 गैर-शासकीय सदस्यों को भी जगह दी गई है।

जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के अध्‍यक्ष कलेक्‍टर श्री आशीष् तिवारी होंगे। जबकि जिला बाल संरक्षण अधिकारी इस समिति के सदस्‍य सचिव होंगे।

साथ ही पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, आयुक्त, नगर पालिक निगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), जिला शिक्षा अधिकारी, जिला श्रम अधिकारी, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, उपसंचालक, सामाजिक न्याय, कार्यक्रम अधिकारी, समेकित बाल परियोजना, जिला कौशल विकास अधिकारी, जिला योजना अधिकारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि को समिति में पदेन सदस्‍य बनाया गया है।

इसके अलावा समिति में गैर-शासकीय सदस्य के रूप में श्री दीपक तिवारी और श्री अटल बिहारी वाजपेयी को शामिल किया गया है।

इस समिति की बैठक हर तीन महीने में अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएगी। जिसमें ‘मिशन वात्सल्य’ के निर्देशों का क्रियान्‍वयन, मूल्‍यांकन तथा समीक्षा की जाएगी।

Tags:

💬 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

खबरें और भी arrow-right Created with Sketch Beta.